लाइव टीवी

इस गणेश उत्सव में ऑनलाइन गिफ्ट के ये हैं बेहतरीन आइडिया, बस एक क्लिक दूर है गिफ्ट

श्वेता सिंह | सीनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर
Updated Aug 20, 2020 | 18:33 IST

Online gifting ideas For Ganesh Utsav 2020 : कोरोना काल की वजह से इस बार के गणेशोत्सव में वो रंग नहीं होगा जो हर बात होता है। लेकिन हां आप ऑनलाइन के जरिए कई गिफ्त अपनों को दे सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
गणपति उत्सव के ग‍िफ्ट, Online gifting ideas for Ganpati Utsav
मुख्य बातें
  • इस गणेश उत्सव ऑनलाइन गिफ्ट के ये हैं बेहतरीन आइडिया
  • इंटरनेट के माध्यम से खुद बनाएं प्रतिमा और गिफ्ट करें
  • गणेश प्रतिमा बनाने की मिट्टी गिफ्ट कर सकते हैं

 मुश्किल भरे दौर को खुशनुमा बनाना ही तो एक अच्छे इंसान की काबिलियत है। कोरोना महामारी में इस साल गणेश उत्सव का रंग फीका रहेगा, लेकिन आप इससे निराश होने की बजाय इसमें खुद से रंग भरें। इस साल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ऑनलाइन गणपति गिफ्ट करें।  

ऑनलाइन गिफ्ट के बेहतरीन आइडिया  

घर बैठे-बैठे आप अपने प्रियजनों को कई तरह के गिफ्ट भेंट कर सकते हैं। इन तोहफों के लिए आपको बाजार जाने की जरुरत नहीं है। बस एक क्लिक के जरिए आप गिफ्ट अपनों को दे सकते हैं।

गणपति की मूर्ति के लिए मिट्टी का गिफ्ट

ऑनलाइन आप गणेश प्रतिमा बनाने की मिट्टी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे घर बैठे आपके प्रियजनों को गणेश प्रतिमा बनाने की सामग्री मिल जाएगी और आपका गिफ्ट उनतक पहुंच जाएगा।  इस गणेश उत्सव आप अपने दोस्तों को क्राफ्ट किट भी तोहफे में दे सकते हैं। इसमें क्राफ्टिंग के सभी सामान होता हैं।  
सांचे के साथ गणेश मूर्ति किट तोहफे में देना भी एक अनोखा आईडिया है। इसमें बनाने की विधि की पूरी जानकारी दी गई होती है। इससे आसानी से बप्पा को आकार दे सकते हैं।  

इको फ्रेंडली गणपति मूर्ति

इको फ्रेंडली गणपति मूर्ति भी आप अपने दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन प्लानटेबल गणेश मूर्ति आप गिफ्ट कर सकते हैं। गणपति विसर्जन के बाद आप इसमें मेथी, पालक आदि की बुआई कर सकते हैं।   बहुत से लोगों को छोटे और रंगों से भरे बप्पा बहुत पसंद हैं। ऐसे लोगों के लिए आप सात इंच के कलरफुल गणपति गिफ्ट कर सकते हैं।  

खुद बनाकर गिफ्ट करें गणपति

अगर आपके हाथों में हुनर है, तो आप खुद से बनाए गणपति को भी अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। गणेश उत्सव के रंग को फीका न पड़ने दें। इंटरनेट के माध्यम से खुद गणेश प्रतिमा बनाएं। गणेश जी की पेंटिंग बनाकर अपने दोस्तों को गिफ्ट करें। ये एक बेहतर आईडिया होगा।  
न जाएं किसी के घर  

ऑनलाइन गिफ्ट के जरिए कहें गणपति बप्पा मोर्या

कोरोना काल में सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। हम जानते हैं कि हर साल की तरह इस साल भी आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां गणपति बप्पा के दर्शन करने जाना चाहते होंगे, लेकिन ये उचित नहीं है। ये आप दोनों की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं हैं।  कोरोना के कारण इस बार बप्पा भी ऑनलाइन ही आ रहे हैं। आपकी सुरक्षा को देखते हुए पंडालों में आयोजन नहीं होगा। आप भी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन गिफ्ट देकर त्यौहार को रंगमय बना सकते हैं।