लाइव टीवी

Ganesh Chaturthi 2021: इन खूबसूरत रंगोली के साथ गणेश चतुर्थी पर करें गणेश जी का स्वागत, देखें रंगोली डिजाइन्स

Updated Sep 08, 2021 | 21:33 IST

Ganesh Chaturthi 2021 Rangoli Ideas: इस गणेश उत्सव अपने घरों को खूबसूरत रंगोली डिजाइंस के साथ सजाएं और गणेश जी का स्वागत करें। गणेश चतुर्थी के लिए यहां कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी रंगोली आइडियाज दिए गए हैं। 

Loading ...
गणेश चतुर्थी के लिए रंगोली डिजाइंस (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • खूबसूरत रंगोली के साथ श्री गणेश का करें गणेश चतुर्थी पर अपने घर में स्वागत।
  • फ्लोरल डिजाइंस के साथ बनाएं गणेश जी की रंगोली।
  • फूल और दीपक से भी बना सकते हैं खूबसूरत रंगोली डिजाइन। 

Ganesh Chaturthi 2021 Rangoli Designs: भगवान श्री गणेश को परम पूज्य देवता माना गया है। भगवान शिव और माता पार्वती के लाडले पुत्र श्री गणेश का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हुआ था। इस तिथि को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और हर वर्ष इस दिन श्री गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 10 सितंबर के दिन पड़ रही है। गणेशोत्सव के आते ही लोगों में श्री गणेश को स्वागत करने की उत्सुकता बढ़ जाती है। लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करके सजाते हैं और गणेश जी का स्वागत करने की तैयारियां करते हैं। कई लोग अपने घरों में गणेश चतुर्थी पर खूबसूरत रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो यहां लेटेस्ट ट्रेंडी आइडियाज दिए गए हैं। 

फूलों के चक्र के बीच गणेश जी

सिंपल रंगोली डिजाइन बहुत सहज और सुंदर लगती हैं। सिंपल रंगोली डिजाइंस को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। अगर आपके पास समय की किल्लत रहती है तो आप इस फोटो में दी गई रंगोली डिजाइंस की तरह सिंपल रंगोली डिजाइंस बना सकते हैं। सिंपल रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले चक्र में फूलों का बेल बनाइए। फिर बीच में श्री गणेश का डिजाइन बनाएं। आप चाहें तो इन फूलों को अपने कल्पना के अनुसार रंग भर सकते हैं।

फ्लोरल डिजाइन

लेटेस्ट ट्रेंड की अगर बात करें तो लोगों को फ्लोरल रंगोली डिजाइंस बहुत पसंद आती हैं। इस गणेश चतुर्थी आप भी अपने घर में फ्लोरल रंगोली डिजाइन बनाएं। इसके लिए सबसे पहले गणेश जी का रंगोली डिजाइन बनाएं उसके बाद गणेश जी के साइड में फ्लोरल डिजाइन बनाएं। गणेश रंगोली डिजाइन

इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले चौक से गणेश डिजाइन बना लें। इसके बाद, अपने कल्पना के अनुसार इसमें रंग भरे। यह रंगोली डिजाइन दिखने में बहुत सुंदर लगता है। 

फूलों और दीपक से बनाए रंगोली

अगर आप इस बार फूलों और दीपक से रंगोली बनाना चाहते हैं तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। भारत में किसी भी ट्रेडिशनल पर्व के दौरान फूलों और दीपक की रंगोली अक्सर बनाई जाती है। फूलों की रंगोली दिखने में बहुत मनोरम लगती है। वहीं दीपक के वजह से इस रंगोली की शोभा और बढ़ जाती है।

फ्रेम के अंदर बनाएं गणेश जी

इस‌ रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्रेम बना लें। इसके बाद इस प्रेम के अंदर गणेश जी का डिजाइन बनाएं। जब गणेश जी का डिजाइन बन जाए तब रंग भरें। आप चाहें तो इस फ्रेम को फूलों से भी आउटलाइन कर सकते हैं।