लाइव टीवी

Ganeshotsav 2021: गणेशोत्सव के लिए पूजा मंडप और पूजा घर को दें नया लुक, डेकोरेशन के लिए जानें बेहतरीन आइडियाज

Updated Sep 08, 2021 | 14:20 IST

Ganeshotsav Decoration at Home: भारत में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों को सजाते हैं और उन्हें एक नया लुक देते हैं। अपने घर को सजाने के लिए यहां कुछ आइडियाज दिए गए हैं।

Loading ...
 गणेश जी के स्वागत में कुछ इस तरह सजाएं अपना पूजा घर (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • गणेशोत्सव पर अपने पूजा घर को दें नया लुक।
  • तरह-तरह के पौधों से सजाएं गणेश जी का मंडप।
  • गणेश उत्सव डेकोरेशन के लिए अपनाएं DIY आइडियाज।

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas at Home: गणेशोत्सव के प्रारंभ होने में बस कुछ ही समय शेष रह गए हैं। गणेशोत्सव के आते ही माहौल खुशनुमा बन जाता है और हर एक व्यक्ति श्री गणेश की भक्ति में मग्न हो जाता है। घरों मे गणपति का स्वागत करने के लिए लोग कई दिन पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देते हैं। गणेश उत्सव के समय लोग अपने घर को साफ सुथरा करते हैं और सजाते हैं। ऐसे में हर साल लोग अपने घरों को सजाने के लिए नए-नए थीम्स और नए-नए तरीके ढूंढते हैं। अगर आप भी इस वर्ष गणेशोत्सव के लिए अपने घर को सजाना चाहते हैं तो यहां गणेशोत्सव डेकोरेशन के लिए आइडियाज दिए गए हैं। 

पौधों से मंडप और पूजा घर को सजाएं

अगर आप अपने गणेशोत्सव डेकोरेशन को नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो मंडप और पूजा घर को पौधों से सजाएं। इससे आपके गणेशोत्सव डेकोरेशन को ना ही सिर्फ नेचुरल लुक मिलेगा बल्कि आपके घर का वातावरण भी फ्रेश बना रहेगा। 

दीवारों को सजाएं

अक्सर लोग गणेशोत्सव के दौरान अपने घरों को फूल-पत्ती और गुब्बारों से सजाते हैं। मगर, इस बार आप ट्रेडिशनल तरीके को दरकिनार करके कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। इस गणेशोत्सव अपने घर के दीवारों को नया लुक दीजिए। गणेशोत्सव के लिए आप अपने दीवारों पर अध्यात्म से जुड़े क्रिएटिव भी सजा सकते हैं। 

अपने घर के पूजा चौकी और पूजा घर पर करें छोटा सा इन्वेस्टमेंट 

अगर आप सालों से एक ही पूजा चौकी इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस वर्ष छोटा सा इन्वेस्टमेंट अपने पूजा चौकी पर करें। इसके साथ आप अपने घर के मंदिर पर भी इन्वेस्ट करके उसे एक नया रूप दे सकते हैं। अपने पूजा घर में आप नए रूम इंटीरियर्स भी ऐड कर सकते हैं।

घर पर बनाएं गणेश जी की मूर्ति

अगर आप हर साल बाजार से गणेश जी की मूर्ति लाते हैं तो इस वर्ष कुछ नया करें। बाजार से मूर्ति लाने के बजाय आप घर में गणेश जी की मूर्ति बनाएं। खुद के हाथों से बनी गणेश जी की मूर्ति आपको बेहद पसंद आएगी। आप चाहें तो क्ले से या चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं।

फूल, कैंडल्स, दीपक और स्ट्रिंग लाइट्स से सजाएं 

कोई भी धार्मिक पर्व बिना फूल और लाइटिंग के अधूरा है। इस गणेशोत्सव आप अपने पूजा घर और मंडप को नए और खूबसूरत फूलों से सजा सकते हैं। इसके साथ कैंडल्स दीपक और स्ट्रिंग लाइट से आप अपने पूजा घर को एक बेहद दिलकश लुक दे सकते हैं।