लाइव टीवी

Global Hand Washing Day 2020: बच्चों ही नहीं खुद भी सीखें कब-कब हाथ धोना है जरुरी   

Updated Oct 15, 2020 | 09:06 IST

Global Hand Washing Day 2020: कोरोना के बढ़ते ही लोगों में हाथ धोने की आदत भी बढ़ गई। आप भी अपने परिवार में इस आदत को डालें और स्वस्थ रहें।  

Loading ...
Global Hand Washing Day
मुख्य बातें
  • हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे मनाया जाता है।
  • कोरोना वायरस की वजह से इस बार अधिक महत्‍वपूर्ण है इसे समझना
  • आप भी अपने परिवार में इस आदत को डालें और स्वस्थ रहें।  

Global Hand Washing Day: हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे मनाया जाता है। इस साल इसका महत्व और भी बढ़ गया है। जब से कोरोना महामारी फैली है तब से लोगों में हाथ धोने की आदत बढ़ गई है। अब लोग अधिक जागरूक हो गए हैं, लेकिन यही जागरूकता आपके बच्चों में भी लानी है।  

कब कब धोएं हाथ  

  • बच्चों में इस आदत को ज़रूर डालें। हाथ धोना ही काफी नहीं है। अपने बच्चों को इस बारे में बताएं कि कब कब हाथ धोना है बहुत जरुरी।  
  • कुछ भी खाने से पहले बच्चों में हाथ धोने की आदत जरुर डालें। 
  • दोस्तों के साथ खेलने के बाद जब भी घर वापस आएं हाथ जरुर धोएं।  
  • किचन का काम करने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं।  
  • बीमार व्यक्तियों की देखभाल करने से पहले और बाद में हाथ जरुर धोएं।  
  • फल सब्जी आदि काटने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं।  
  • अगर आपको चोट लग गई है तो घाव पर मरहम पट्टी करने के बाद हाथ धोएं।  
  • बच्चों की नैपी बदलने के बाद हाथ जरूर धोएं। 
  • घर में खाली बैठे हैं तो भी दिन में कई बार हाथ धोएं।   
  • घर का कचरा साफ करने के बाद हाथ जरुर धोएं।  
  • मीट, मछली आदि साफ करने के बाद भी हाथ जरूर धोएं।  
  • शौच से आने के बाद हाथ धोने की आदत अपने परिवार में डालें।  
  • खांसने, छींकने के बाद हाथ जरूर धोएं।  
  • नाक, कान साफ करने के बाद भी हाथ जरूर धोएं। 
  • अगर घर में छोटा बेबी है तो उसे गोद में लेने से पहले हाथ जरूर धोएं।  

हाथ धोने का सही तरीका  

  • बच्चे ही नहीं कई बार बड़ों को भी पता नहीं होता कि आखिर हाथ धोने का सही तरीका क्या है।
  • कम से कम 20 सेकंड तक हाथ अवश्य धोएं।  
  • हैंडवॉश का इस्तेमाल करना बेहतर और सुरक्षित होता है, लेकिन न हों एपर साबुन से हाथ धोएं।  
  • साबुन लगाने से पहले हाथों को पानी से भिगोएं और फिर साबुन को अच्छी तरह से हाथों पर लगाकर थोड़ी देर तक हाथों को मलें।  
  • एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर भी हाथ धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।  
  • इस दिन आप अपने बच्चों के साथ साथ खुद भी हाथ धोने का प्रण लें और इस अच्छी आदत को अपने परिवार से बाहर भी सिखाएं।