लाइव टीवी

Happy Children's Day 2021 Hindi Wishes, Images: इन तस्वीरों और संदेशों से अपनों को कहें हैप्पी चिल्ड्रेंस डे

Updated Nov 14, 2021 | 09:53 IST

Happy Children's Day 2021 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: बाल दिवस हर साल 14 नवंबर के दिन मनाया जाता है और यह दिन लगभग हर किसी के लिए खास होता है। तो आज इस खास दिन पर इन खास तस्वीरों से अपनों को दें बाल दिवस की बधाई।

Loading ...
Children's Day wishes,बाल दिवस के बधाई संदेश

Happy Children's Day 2021 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: देश में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day 2021) मनाया जाता है। इसी दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बच्चे पंडित नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे और उन्हें भी बच्चों से बेहद लगाव था। इसलिए वो बच्चों के बीच चाचा नेहरू के रूप में लोकप्रिय हुए। इस मौके पर बाल दिवस की आप इस प्रकार बधाई संदेश और तस्वीरें भेज सकते हैं।

चाचा जी के हम है बच्चे प्यारे,
माँ-बाप के राज दुलारे,
आ गया है चाचा जी का जन्मदिवस,
आओ मिलकर मनाये बाल दिवस

माँ की कहानी थी,
परियों का फ़साना था,
बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का वो हर मौसम सुहाना था

दुनिया का सबसे सच्चा समय,
दुनिया का सबसे अच्छा दिन,
दुनिया का सबसे हसीन पल,
सिर्फ बचपन में ही मिलता है,
बाल दिवस की बधाई।

अचकन में फूल लगाते थे,
हमेशा मुस्कुराते थे,
बच्चों से प्यार जताते थे,
चाचा नेहरू प्यारे थे।

ना रोने की कोई वजह थी,
ना हँसने का कोई बहाना था,
क्यों हो गए हम इतने बड़े,
इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था।

जब थे बचपन के दिन,
वो थे बहुत सुहाने पल,
उदासी से ने था नाता,
गुस्सा तो कभी ने था आता।

सबके मन को भाते चाचा नेहरू,
बच्चों को हँसाते चाचा नेहरू,
दिल में भरा अनोखा प्यार,
करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार।

दुनिया का सबसे सच्चा समय
दुनिया का सबसे अच्छा दिन
दुनिया का सबसे हसीन पल
सिर्फ बचपन में ही मिलता है

 आज का दिन है बच्चों का
कोमल मन का और कच्ची कलियों का
मन के सच्चे ये प्यारे बच्चे
चाचा नेहरु को हैं प्यारे बच्चे

खबर ना होती कुछ सुबह की,
ना कोई शाम का ठिकाना था,
थक हार के आना स्कूल से,
पर खेलने को तो जरूर था जाना।

बाल दिवस है चाचा का जन्मदिवस,
ये है हम सबको प्यारा,
काश आज भी होते हमारे साथ चाचा प्यारे,
इनका प्यार है सबसे न्यारा।

चाचा नेहरू आपको सलाम,
अमन शांति का दे पैगाम,
जंग को जंग से तूने बचाया,
किया अपना जन्मदिवस बच्चों के नाम।
चाचा नेहरु तुझे सलाम।