लाइव टीवी

Happy Independence Day 2021 wishes: इन तस्वीरों, संदेशों से भेजें शुभकामना संदेश, खास अंदाज में दें बधाई

Updated Aug 15, 2021 | 14:10 IST

Happy Independence Day 2021 wishes: आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा। इस मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
आजादी दिवस की शुभकामनाएं, बधाई संदेश।
मुख्य बातें
  • इस साल देश 75वां स्‍वतंत्रता द‍िवस मनाया जाएगा
  • 15 अगस्‍त 1947 को देश आजाद हुआ था
  • इस खास मौके पर आप देशभक्‍त‍ि के शुभकामना संदेश दे सकते हैं

नई दिल्ली: 15 अगस्त 1947 का दिन हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है जब हम सभी को इस दिन आजादी मिली थी। यह दिन देश के वीरों, क्रांतिकारियों की गौरव गाथा और बलिदान का भी प्रतीक है जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर आजादी की बेस्ट विशेज देते हैं। आप भी इस मौके पर शुभकामना संदेश और तस्वीरें भेज सकते है। 

लंदन देखा पेरिस देखा और देखा जापान,
सारे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिन्दुस्तान..
Wishing you all a very Happy Independence Day 2021

आन तिरंगा, शान तिरंगा
सबको जोड़े एक तिरंगा
उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम
एक डोर में जोड़े तिरंगा

 लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब कहलाएगा
मैं रहूं या न रहूं पर वादा है ये मेरा
मेरे वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा।
ऐसे बहादुरी भरे विचारो वाले क्रांतिकारियों को नमन, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

 ये नफरत बुरी है ना पालो इसे
दिलों में खलिश है निकालो इसे
ना तेरा ना मेरा ना इसका ना उसका
ये सबका वतन है बचा लो इसे!

 लोकतंत्र है आ गया, अब छोड़ो निराशा के विचार को
बस अधिकार की बात न सोचो, समझों कर्तव्य के भार को
भुला न पाएगा काल, प्रचंड एकता की आग को
शान से फहराकर तिरंगा, बढ़ाओ देश की शान को।
Happy Independence Day 2021

 आओ झुक कर सलाम करे उनको...जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है;
खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है!
स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Independence Day 2021

 इश्क तो करता हैं हर कोई
मेहबूब पे मरता हैं हर कोई
कभी वतन को मेहबूब बना कर देखो
तुझ पे मरेगा हर कोई…!!
Happy Independence Day 2021

पूछो जमाने में हमारी क्या कहानी है,
हमारी तो बस पहचान ये कि हम हिंदुस्तानी हैं
Happy Independence Day 2021

कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि के मान का है
हम लगाएंगे हर जगह इस तिरंगे को
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को
ऐसा नशा ही हिंदुस्तान की शान का है
Happy Independence Day 2021

कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि के मान का है
हम लगाएंगे हर जगह इस तिरंगे को
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को
ऐसा नशा ही हिंदुस्तान की शान का है

चलो फिर से आज वह नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।।
Happy Independence Day 2021