लाइव टीवी

Happy Kabir Jayanti 2022 Wishes Images, Status: हैप्पी कबीर जयंती, ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

Updated Jun 13, 2022 | 20:23 IST

Happy Kabir Jayanti 2022 Wishes ,Photos:हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथी को संत कबीर दास की जयंती मनाई जाती है। संत कबीर की गिनती प्रसिद्ध हिन्दी साहित्य कवि के रूप में होती है। इस मौके पर आप इस प्रकार शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Loading ...
Happy Kabir Jayanti 2022 Wishes Images, हैप्पी कबीर जयंती
मुख्य बातें
  • इस साल 14 जून को कंबीर जयंती मनाई जा रही है
  • कबीरदास जी ने कर्मकांड और गलत धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी
  • कबीर जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथी को पड़ती है

Happy Kabir Jayanti 2022 Wishes Im ages, Quotes, Status, Messages, Photos: इस साल 14 जून को कंबीर जयंती मनाई जा रही है। कबीरदास जी ने कर्मकांड और गलत धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी। साथ ही सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त भेद भाव को दूर करने का प्रयास किया था।

कबीर जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथी को पड़ती है। कबीर की गिनती विचारक और समाज सुधारक के रूप में भी होती है। कबीर के दोहों ने लोगों पर व्यापक प्रभाव भी डाला है। कबीर जयंती पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इस कबीर जयंती को आप भी खास अंदाज में करें सेलिब्रेट और इन मैसेज, शायरी, दोहों और कोट्स के जरिए दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को भेजें शुभकामनाएं।

कबीर जयंती शुभकामनाएं

1. साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय,
सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय 

कबीर जयंती की शुभकामनाएं।

2. धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय,
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय

हैप्पी कबीर जयंती 2022

3.  बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर
पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर।।

कबीर जयंती की शुभकामनाएं

4.  चिंता ऐसी डाकिनी, काट कलेजा खाए
वैद बिचारा क्या करे, कहां तक दवा लगाए।।

5.  तिनका कबहुँ ना निन्दिये, जो पाँवन तर होय,
कबहुँ उड़ी आँखिन पड़े, तो पीर घनेरी होय।।

हैप्पी कबीर जयंती 2022

6.  पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय,
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।।

कबीर जयंती की शुभकामनाएं

7.  साईं इतनी दीजिए, जा में कुटुंब समाए
मैं भी भूखा न रहूं, साधू न भूखा जाए|

8.  यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान
शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान

9.  माया मरी न मन मरा, मर-मर गए शरीर
आशा तृष्णा ना मरी, कह गए दास कबी।

कबीर जयंती की शुभकामनाएं

10.  गुरु गोबिंद दोऊ खड़े, का के लागूं पाय
बलिहारी गुरु आपने, गोबिंद दियो बताय

कबीर जयंती की बहुत बहुत शुभकामनाएं