लाइव टीवी

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Quotes, Images: देना चाहते हैं महावीर जयंती की शुभकामनाएं, तो अपनों को भेजें यह कोट्स, विशेज और तस्वीर

Updated Apr 14, 2022 | 06:33 IST

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Quotes, Images, Status in Hindi : महावीर जयंती का पर्व आज यानी 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Loading ...
Mahavir Jayanti 2022 wishes, महावीर जयंती की शुभकामनाएं ,बधाई संदेश
मुख्य बातें
  • महावीर को वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है
  • इस साल यह महावीर जयंती का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा
  • चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हर साल भगवान महावीर की जयंती मनाई जाती है

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Quotes : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हर साल भगवान महावीर की जयंती मनाई जाती है। महावीर को वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है। महावीर जी 24वें और आखिरी जैन ऋषि थे। जैन धर्म में आस्था रखने वाले लोग इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन जैन मंदिरों में विधिवत पूजा-पाठ और मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है। कई जगहों पर शोभायात्राएं भी निकाली जाती है। इस साल यह पर्व 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप उनकी बातों को आकर्षक वॉलपेपर बनाएं और अपनों को शुभकामनाएं भेजें। इसके अलावा उनके कोट्स, शायरी, कविताओं के जरिए भी दोस्तों, रिश्तेदारों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

- अरिहंत की बोली,
सिद्धों का सार,
आचार्यों का पाठ,
साधुओं का साथ,
अहिंसा का प्रचार,
मुबारक हो आपको महावीर जयंती का त्यौहार।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।


- जंग एक भी लड़ा नहीं, फिर भी जग को जीत लिया,
अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया,
उस जगत के तारक महावीर को कोटि कोटि वंदन,
उनकी राह पे चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।।

Happy Mahavir Jayanti 2022

- खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है- भगवान महावीर

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।

- सुख में और दुख में, आनंद में और कष्ट में,
हमें हर जीव के प्रति वैसी ही भावना रखनी चाहिए
जैसा की हम अपने प्रति रखते हैं।।

Happy Mahavir Jayanti 2022

- भगवान महावीर को खोजने हम कहा जाएंगे
बिना ठिकाने के उनको हम कहा पाएंगे
करो भक्ति तुम चंदना जैसी बंधुओ
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे

भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।

- जीव हत्या ना करें, किसी को ठेस न पहुचांयें, अहिंसा ही सबसे महान धर्म है।
सभी जीवों के प्रति सम्मान अहिंसा है।
प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदपूर्ण है, आनंद बाहर से नहीं आता।
शांति और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है।

Happy Mahavir Jayanti 2022


- आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है
.असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं,
वो शत्रु हैं क्रोध, घमंड , लालच, आसक्ति और घृणा।।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।