लाइव टीवी

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes, Shayari: शानदार अंदाज में अपने परिजनों और दोस्तों को भेजें महावीर जयंती के बधाई संदेश

Updated Apr 14, 2022 | 06:29 IST

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज महावीर जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आप इस मौके पर इन शायरियों और संदेशों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं।

Loading ...
महावीर जयंती की शायरी
मुख्य बातें
  • आज देशभर में महावीर जयंती मनाई जा रही है
  • भगवान महावीर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है
  • हर साल पूरे देश में महावीर जयंती धूमधाम से मनाया जाता है

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Hindi Shayari: हर साल पूरे देश में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। महावीर का जन्म भले ही ईसा से छह सौ वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। कई जगहों पर आज भी  उनके सिद्धांतों का उदाहरण दिया जाता है। कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनके सिद्धांतों पर चलते हैं। इस महावीर जयंती आप भी उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके प्रेरणादयक कोट्स, मैसेज, संदेश और कथनों को भेजकर सबको महावीर जयंती की शुभकामनाएं दें।

Also Read: Happy mahavir jayanti 2022 Wishes Images, Quotes: इस महावीर जयंती अपनों को इन मैसेज के जरिए भेजें शुभकामनाएं संदेश

- जो पर-पीड़ा मन में धारे, वो नयन नीर हो जाएगा
जो नैनों की भाषा समझा, अनकही पीर हो जाएगा
जो जीवन के व्यामोह मोह को तजकर दृग गंगाजल से
तन-मन को तीर्थ बना लेगा, वो महावीर हो जाएगा

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।

पढ़ें- हैप्पी बैसाखी, इन तस्वीरों से दें बैसाखी की बधाई

- वे महावीर, जिनके द्वारे सब चारण बन कर जाते हैं
वे महावीर जिनके चरणों में, इन्द्र स्वयं झुक जाते हैं
वे महावीर, यशगाथा जिनकी सूर्य-रश्मियां गाती हैं
स्वयं दिशाएं ही आकर, जिनको अम्बर पहनाती हैं

महावीर जयंती की शुभकामनाएं

- किसी का दिल दुखाना हम को
महावीर ने ना सिखलाया,
जो करे सेवा औरों की
वही है जैन कहलाया।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Also Read: Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Images, Status: इन मैसेज, कोट्स, फोटोज के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

- सत्य-अहिंसा का प्रचार,
जीवों के लिए हृदय में प्यार,
मुबारक हो आपको
महावीर जयंती का त्यौहार।

हैप्पी महावीर जयंती 2022

- दुश्मनों को भी क्षमा कर देते हैं,
महावीर होने का परिचय देते हैं,
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- जो युद्ध लड़े मैदानों में
वो इंसान वीर कहा जाए,
जो युद्ध लड़े अपने मन से
वो महावीर हो जाए।

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Also Read: Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Quotes, Images: इन कोट्स के जरिए दोस्तों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

- सत्य-अहिंसा का डंका बजाया था महावीर ने,
मानवता का पाठ सबको पढाया था महावीर ने,
अज्ञान के अंधकार को मिटाया था महावीर ने,
जियो और जीने दो सिखाया था महावीर ने।।

Happy Mahavir Jayanti 2022

- खुद की इच्छाओं पर विजय पाना,
राजपाट त्याकर घर से दूर जाना,
इतना आसान नही होता है
वीर से महावीर हो जाना।।

Happy Mahavir Jayanti 2022