लाइव टीवी

Happy Navratri 2021: नवरात्र के दूसरे दिन भेजें मां ब्रह्मचारिणी के शुभकामना Messages और Images

Updated Oct 08, 2021 | 06:04 IST

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। आप इस प्रकार इस दिन बधाई संदेश भेज सकते है।

Loading ...
appy Navratri 2021 Day 2 Wishes:
मुख्य बातें
  • नवरात्र 9 दिनों का महापर्व होता है
  • नवरात्र की शुरुआत 7 अक्टूबर से हुई है
  • नवरात्र के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी

नवरात्र 9 देवियों के अलग-अलग स्वरुप के पूजन का विधान होता है जिसकी शुरुआत मां शैलपुत्री से होती है। नवरात्र की शुरुआत 7 अक्टूबर से हुई है और 8 अक्टूबर को नवरात्र का दूसरा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना होती है। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली देवी। माँ ब्रह्मचारिणी ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी मानी जाती है। नवरात्र के दूसरे दिन आप बधाई संदेश और तस्वीरों इस प्रकार भेज सकते हैं। 

  1. मां ब्रह्मचारिणी आपके जीवन को सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करें। नवरात्र की बधाई।
  2. मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और सात्विक आचरण करने का संदेश देती है। नवरात्र की आप सबको बधाई।
  3. माँ ब्रह्मचारिणी ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी मानी जाती है। मां आपको सुख संपत्ति और धन धान्य से परिपूर्ण करें। 

 माँ ब्रह्मचारिणी मंत्र  
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

Ya devi sarvbhuteshu Ma Brahmacharini rupen sansthita 
Namastasyai namastasyai namastasyai namo namah 
Dadhana kar padmabhyam akshmala kamandalu 
Devi praseedatu mai brahmacharinynuttama 

मां को देख खुशियों से भर गया मेरा संसार
कितना सुंदर सजा है देखों माँ कर दरबार
जन-जन का मन अब तो हर्षित है
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
नवरात्रि 2021 की शुभकामनाएं

माँ की महिमा का गुणगान करो
नवरात्रि में तुम माँ का ध्यान करो
सारे कष्टों से मिलेगी मुक्ति
अबकी बार कुछ दिन उपवास करो

आपके जीवन की हर ख्वाहिश हो पूरी
आपके दिल की कोई आरजू रहे ना अधूरी
करते है हृदय से माँ दुर्गा की विनती
आपकी हर मनोकामना हो पूरी

लाल रंग से सदा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
पावन कदमों से मां आए आपके द्वार
मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्यौहार

दिव्य है आंखों का नूर
करती है संकटों को दूर
माँ की छवि है निराली
नवरात्रि में आई है खुशहाली

श्रद्धा भाव कभी कम ना करना,
दुख में हंसना गम ना करना
घट-घट की माँ जाननहारी
हर लेंगी सारी पीड़ा तुम्हारी

भक्तो का दुख ये लेती हैं
उनको अपार सुख देती हैं
नैनो में जो मां दुर्गा को बसाते
बिन मांगे ही सब कुछ पाते
नवरात्रि की शुभकामनाएं

चांद को चांदनी, बसंत को बहार
फूलों को खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्यौहार
सदा खुश रहे आप और आपका परिवार
हैप्पी नवरात्रि 2021

देवी के कदम आपके घर में आएं
आप खुशियों से नहाएं
परेशानी आपसे आंखें चुराएं
नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई
नवरात्रि  2021 की शुभकामनाएं

   
जिंदगी की हर मुराद हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से विनती,
आपकी हर मनोकामना हो पूरी।
हैप्पी शारदीय नवरात्रि 2021

दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां दुर्गा करती हैं दूर,
मां अंबे की ये छवि निराली,
नवरात्रि में आपके घर लाएं खुशहाली।
शारदीय नवरात्रि 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
नवरात्रि 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ धिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
 नवरात्रि 2021 की हार्दिक बधाई।