लाइव टीवी

Happy Propose Day 2022 Date, Wishes Images: आज है प्रपोज डे, जिसे चाहते हैं उससे ऐसे करें प्यार का इजहार

Updated Feb 08, 2022 | 06:05 IST

Happy Propose Day 2022 Date, Wishes Images, Quotes: प्रपोज डे प्रत्येक वर्ष 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने सपनो की राजकुमारी से अपने दिल के अरमां बयां कर सकते हैं। शादी शुदा जोड़े के लिए भी ये दिन बेहद खास होता है। आइए जानते हैं प्रपोज डे का महत्व।

Loading ...
Propose Day 2022
मुख्य बातें
  • वैलेंटाइन डे वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है।
  • प्रपोज डे के दिन मन की बात जुबां पर आ जाती है।
  • ऑरिया ऑफ जैकोबस की किताब में किया गया है वैलेंटाइन वीक का जिक्र।

Propose Day 2022 Date and  Importance: इश्क है तो इश्क का इजहार करना चाहिए...वैलेंटाइन डे वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है, प्रपोज डे प्रत्येक वर्ष 8 फरवरी को मनाया जाता है। मन ही मन जिसके बारे में सोच आप मुस्कुराते हैं, जिसे सपनों में चूमकर गले लगाते हैं। आज अपनी सपनों की रानी को आप अपने दिल की बात कहकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। प्रपोज डे के दिन मन की बात जुबां पर आ जाती है।

कपल्स के लिए ये दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें एक दूसरे की भावनाओं का पता चलता है। हालांकि इस दिन जहां कुछ आशिकों का सपना सच हो जाता है, वहीं कुछ लोगों के दिल के अरमां बिखर जाते हैं। लेकिन दिल एक बार जिस पर आ गया उसे भूलना फिर नामुमकिन होता है और ये पागलपन किसी दूसरे का मोहताज नहीं होता।

Also Read: कब से शुरू हो रहा है इजहार-ए-इश्क का सप्ताह, रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक नोट कर लें डेट्स

ये बेकरारी कुछ लोगों को एक तरफा प्यार की तरफ ले जाती है, वहीं कुछ आशिकों को उनका प्यार मिल जाता है। ऐसे में यदि आपके सामने भी किसी की तस्वीर बनी हुई है और अब तक आपने उससे अपने दिल की बात नहीं कहा है, तो इस प्रपोज डे पर अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कब है प्रपोज डे 2022 (Propose Day 2022 Date) और क्या है इसका महत्व।

Propose Day 2022 Date प्रपोज डे 2022 कब है

वैलेंटाइन डे वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। प्रपोज डे प्रत्येक वर्ष 8 फरवरी को मनाया जाता है, इस बार प्रपोज डे कल यानी 8 फरवरी, मंगलवार को है। इस दिन आप अपने सपनो की राजकुमारी से अपने दिल के अरमां बयां कर सकते हैं। शादी शुदा जोड़े के लिए भी ये दिन बेहद खास होता है, इस दिन आप अपने पुराने दिनों को याद कर एक बार फिर अपनी राजकुमारी से प्यार का इजहार कर सकते हैं।

Importance Of Propose Day प्रपोज डे का महत्व

आपको बता दें ऑरिया ऑफ जैकोबस की किताब में वैलेंटाइन डे वीक का जिक्र किया गया है, इसे प्यार का मौसम भी कहा जाता है। इस दिन दिल में दबे राज उजागर होते हैं, बेजुबां प्रेम की भाषा को जुबां मिलती है। सालों से दिल के जज्बातों को थामे हुए आशिक प्रपोज डे के दिन अपनी प्रेमिका से दिल के राज बयां करता है। प्रपोज डे उन लोगों के लिए खास होता है जो किसी को रोमांटिक तरीके से प्रपोज करना चाहते हैं, लेकिन आत्मविश्वास और साहस की कमी के कारण नहीं कर पाते हैं। ये दिन उन लोगों को अपने प्यार का इजहार करने का आश्वासन देता है और हिम्मत देता है।