लाइव टीवी

Happy Sawan 2nd Somvar 2022 Hindi Wishes, Images: इन मैसेज, कोट्स, शायरी, श्लोक भेजकर दें सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं

Updated Jul 26, 2022 | 07:04 IST

Happy Sawan 2nd Somvar 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Sawan ke pehle somvar ki hardik shubhkamnaye: आज सावन माह की शिवरात्रि है। आप भी सावन महीने को सेलिब्रेट करें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को भोलेनाथ की भक्ति से भरपूर इन खास संदेशों, मैसेज, शायरी, दोहों, श्लोकों के जरिए शुभकामनाएं भेजें।

Loading ...
Happy Sawan Somvar 2022 Wishes Images: (फोटो साभार-istock)
मुख्य बातें
  • 14 जुलाई से सावन माह शुरू हो चुका है।
  • सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को है।
  • 12 अगस्त 2022 को सावन महीने का समापन होगा।

Happy Sawan 2nd Somvar 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages:  14 जुलाई से सावन माह शुरू हो चुका है। वहीं, 12 अगस्त 2022 को सावन महीने का समापन होगा। सावन का महीना भगवान शंकर  की भक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस पूरे महीने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना और उपवास किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि  कि जो लोग मन से सावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। सावन महीने में लोग काफी विधि- विधान से भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करते हैं। हर सोमवार को लोग शिवालय में जाकर पूरे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा लोग खास अंदाज में अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं।

इस सावन आप भी अपने जानने वालों को इन मैसेज, कोट्स, शायरी, दोहों, श्लोक भेजकर मुबारकबाद दें-

एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार
सावन के दूसरे सोमवार की  हार्दिक शुभकामनाएं।।

हर हर महादेव बोले जो हर जन,
उसे मिले सुख-समृद्धि और धन।
सावन के दूसरे सोमवार की  हार्दिक शुभकामनाएं।।

Also Read: इन तरीकों से दें अपनों को शुभकामनाएं, बनाएं सावन का दूसरा सोमवार खास

शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
सावन के दूसरे सोमवार की  हार्दिक शुभकामनाएं।।

विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर,
बम बम भोले की जय जयकार उठे।
सावन की शुभकामनाएं।

शिव की शक्ति
शिव की शक्ति,
भोले की भक्ति,
खुशियों की बहार दें,
महादेव की कृपा से
आपको जिंदगी के हर कदम पर सफलता मिले

शक्ति में संसार है
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन 2022 के सोमवार की बधाई

हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है
हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है,
करम तो मैं करता जाऊंगा,
क्योंकि साथ में है मेरे डमरूवाला,
ऊँ नम: शिवाय
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं.

कर्ता करे ना कर सके
कर्ता करे ना कर सके,
शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में,
महाकाल से बड़ा ना कोय।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

शिव की महिमा होती है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार,
चले आओ जुड़ें बैठे शिव के चरणों में,
मिलकर बांट लें हम भोले का यह प्यार।
सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं।।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
ॐ त्र्यंबकम यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् l
उर्वारुकमिव बन्धंनांत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् l l
हैप्पी सावन सोमवार 

ओम नम: शिवाय
ओम नम: शिवाय
शिव की बनी रहे सब पर छाया
पलट दे जो किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न हो पाया
बोलो ओम नम: शिवाय
Happy Sawan Somvar 2022

शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया,
सावन के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।।

हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है,
करम तो मैं करता जाऊंगा, क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है।
सावन की शुभकामनाएं।

शिव के चरणों में है मिलते
सारे तीरथ चारों धाम,
करनी का सुख तेरे हाथों
शिव के हाथों में प्रणाम
Happy Sawan Somvar 2022

शिव शंकर की ज्योति से नूर मिलता है
इनकी पूजा से भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है
शिव के द्वार आता है जो भी
सबको फल जरूर मिलता है।
सावन के दूसरे सोमवार की  हार्दिक शुभकामनाएं।।

हमारी विनती सुनो हे जगत के त्रिशूलधारी
हमारी विनती सुनो हे जगत के त्रिशूलधारी
आए हैं आपक शरण में बनकर दुखियारी
कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥
Happy Sawan Somvar 2022