लाइव टीवी

Happy Sharad Purnima 2021 Wishes Images: शरद पूर्णिमा पर इन तस्वीरों और संदेशों से भेजिए बधाई संदेश

Updated Oct 18, 2021 | 20:48 IST

Happy Sharad Purnima 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: शरद पूर्णिमा इस बार 19 अक्टूबर को है। इस मौके पर आप तस्वीरों और संदेशों के जरिए इस प्रकार बधाई दे सकते है।

Loading ...
Happy Sharad Purnima 2021 Wishes Images:
मुख्य बातें
  • शरद पूर्णिमा के दिन चांद धरती के सबसे करीब होता है
  • यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा का दिन माना जाता है
  • इस बार शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर को है

Happy Sharad Purnima 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: शरद पूर्णिमा का खगोलीय और आध्यात्मिक महत्व दोनों है। इस दिन चांद धरती के सबसे करीब होता है इसलिए यह सबसे चमकीला दिखाई देता है। मान्यता है कि इस दिन यानी शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे रास पूर्णिमा, कोजागिरी पूर्णिमा या कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है।इस बार शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर को है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्‍मी के उपाय करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर आप अपनों को इस प्रकार बधाई संदेश भेज सकते हैं। 

शरद पूर्णिमा की आपको बहुत शुभकामनाएं। भगवान करें यह दिन आपके जीवन में सुख,शांति और संपत्ति लाए। मां लक्ष्मी का आपको खूब आशीर्वाद मिले।

 

शरद पूर्णिमा की रात्रि का दिलकश है निखार
इसमें बरसे है सिर्फ देवताओं का प्यार-दुलार
बने चंद्रमा की चांदनी आपके लिए खुशगवार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार

शरद पूर्णिमा के ओ चन्दा
तुमको खीर खिलाऊंगी
दूध गाय का लाकर उसमें
चावल खूब पकाऊँगी
चीनी, मेवा शहद डाल कर
आंगन में ले आऊँगी
अमृत टपका देना उसमें
तब मैं भोग लगाऊंगी
ठाकुर जी को अर्पण करके
पावन खीर खिलाऊंगी।
(सरोजिनी कुलश्रेष्ठ)

वो चांद कह के गया था कि आज निकलेगा
तो इंतिजार में बैठा हुआ हूं शाम से मैं
(फरहत एहसास)

शरद चांदनी बरसी
अँजुरी भर कर पी लो

ऊंघ रहे हैं तारे
सिहरी सरसी
ओ प्रिय कुमुद ताकते
अनझिप क्षण में
तुम भी जी लो ।
सींच रही है ओस
सींच रही है ओस
हमारे गाने
घने कुहासे में
झिपते
चेहरे पहचाने

खम्भों पर बत्तियां
खड़ी हैं सीठी
ठिठक गये हैं मानों
पल-छिन
आने-जाने

उठी ललक
हिय उमगा
अनकहनी अलसानी
जगी लालसा मीठी,
खड़े रहो ढिंग
गहो हाथ
पाहुन मन-भाने,
ओ प्रिय रहो साथ
भर-भर कर अँजुरी पी लो

बरसी
शरद चांदनी
मेरा अन्त:स्पन्दन
तुम भी क्षण-क्षण जी लो !
(अज्ञेय)

संग गोपिया राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई

चांद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है
अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है
(फरहत एहसास)

आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चंद्रमा सबसे हसीन-प्यारा
बिखेर कर चांदनी दे हमको वो आशीर्वाद
यही है कामना मेरी और यही मेरी फरियाद
शुभ शरद पूर्णिमा 2021

आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाएं
सर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं
आपको शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा की रात के साथ आती है अमृत वर्षा
जो भर देती है सबके जीवन में सिर्फ हर्ष और उत्साह
आशा है आपके जीवन में भी नई उमंगें आएं
आपको को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा का चांद आपको मुबारक हो
इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो
आपके दुश्मन आपके दुखों के लिए तरसे
चंद्रमा का आशीर्वाद आप पर जमकर बरसे

चांद सी शीतलता शुभ्रता कोमलता
उदारता प्रेमलता आपको और
आपके परिवार को प्रदान हो
शुभ शरद पूर्णिमा 2021

शरद पूर्णिमा का चाँद सबसे सुन्दर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता हैं
आशा है इस रात आप सभी पर
चन्द्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं आपको

शरद पूर्णिमा का चांद  मुबारक हो
इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो
ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

नेह लुटाती चाँदनी, कर सोलह श्रृंगार
धवल चारू चन्द्र किरणे, अमृत बरसा रहे आज
शीतल, उज्जवल रश्मियाँ, मंत्रमुग्ध कर रही महारास
प्रेम को पूर्ण करती सुखभरी है आज की रात

चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता
उदारता, प्रेमलता आपको और
आपके परिवार को प्रदान हो
शुभ शरद पूर्णिमा

संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई

क्योकि बरसे है देवताओ का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और माँ लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार