लाइव टीवी

Women's Day Quotes: इन WhatsApp Wish Messages से दें महिला दिवस की बधाई, Images भेज नारी शक्ति को करें प्रणाम

Updated Mar 08, 2021 | 09:33 IST

Women's Day Hindi Quote Images and Shayari: आठ मार्च को मनाया जा रहा महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, साहस और शक्ति को समर्पित दिन है। इस दिन शुभकामना मैसेज भेजने के लिए यहां दिए बधाई मैसेज का इस्तेमाल करें।

Loading ...
महिला दिवस की शुभकामनाएं
मुख्य बातें
  • नारियों को समर्पित दिन है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।
  • औरतों के सम्मान में हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है दिन।
  • शुभकामनाएं देने के लिए करें इन मैसेज का इस्तेमाल।

Happy Women's Day Messages 2021: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के तौर पर मनाया जाता है और यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के त्याग, साहस और सम्मान को समर्पित दिन है और साथ ही यह समाज में महिला सशक्तिकरण, जागरुकता और समान अधिकार को बढ़ावा देने की याद भी दिलाता है।

महिला दिवस पर किसी भी आम आदमी का एक बेहतर योगदान ये हो सकता है कि वह सबको आज के दिन और इसके महत्व की याद दिलाए और शुभकामना संदेश भेजना इसी का एक तरीका है। तो अगर आप भी महिला दिवस के मौके पर शुभेच्छा मैसेज या तस्वीरें भेजना चाहते हैं तो यहां दिए कोट्स (International Women Day quotes) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो!
Happy Women's Day 2021!

2. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई
Wish you Happy Women's Day 2021

3. नारी ही शक्ति है नर की, 
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें
महिला दिवस 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. Empower women, empower the human community.
The base on which the world stands is a woman.
You are inspirational to others.
Happy Women’s Day 2021!

5. Thank you for being the woman you are.
I could not imagine the world without you!
Happy Women’s Day 2021!

6. Happy Women's Day to all the incredible women! Shine on....
Not just today but everyday!

7. औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना यह जहांन कुछ भी नहीं है
हैप्पी वुमेन्स डे 2021।

8. बताऊ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है,
मैं जिस दुनिया में रहता हूं वो इस दुनिया की औरत है।

9. आप ईश्वर की सबसे अनोखी रचना हैं
आपके बिना मैं अस्तित्व में भी नहीं आ सकता
मुझे जन्म देने और
हमेशा मुझे प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद।
Happy Women's Day 2021
(मां के लिए मैसेज)

10. एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की,
दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की।

महिला दिवस जिन भी छोटे छोट तरीकों से हो सके, परेशानियों में उनकी मदद करते हुए सहयोग करने की भी याद दिलाता है तो इस वुमंस डे पर आप किसी भी जगह उत्पीड़न या कोई और परेशानी देखें तो उनकी मदद करना ना भूलें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।