लाइव टीवी

Happy Women's Day 2022 Hindi Shayari, Wishes: शायरियों के जरिए दें महिला दिवस की मुबारकबाद, यहां से करें डाउनलोड

Updated Mar 08, 2022 | 08:56 IST

Happy Women's Day (Mahila Diwas) 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: महिला दिवस के दिन शुभकामना संदेश भेजने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है। इस मौके पर आप इन शायरियों के जरिए भी मुबारकबाद दे सकते हैं।

Loading ...
Happy Women's Day 2022 Hindi Shayari, Wishes, महिला दिवस की शायरी
मुख्य बातें
  • महिला दिवस दुनिया भर में 8 मार्च को मनाया जाता है
  • यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के त्याग, साहस और सम्मान को समर्पित दिन होता है
  • शुभकामनाओं के लिए आप इन कोट्स व वॉट्सऐप मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं

Happy Women's Day 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: महिला दिवस जो हर साल दुनिया भर में 8 मार्च को मनाया जाता है , यह महिलाओं के त्याग, साहस और सम्मान को समर्पित दिन होता है। महिला दिवस के मौके पर आप लोग शायरियों के जरिए भी मुबारकबाद देते हैं। इस मौके पर आप शायरी के इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए मुबारकबाद दे सकते है। 8 मार्च को आप शायरी और तस्वीरों के जरिए किस प्रकार मुबारक संदेश भेज सकते है , हम इसके लिए आपको कई विकल्प दे रहे हैं। 

हे नारी तू सीता के मन में समाई तू राधा के मन में समाई
साधू संत जिसे स्‍वर्ग कहते, तू धरती पर वही मुक्ति है
महिला दिवस की शुभकामनाएं

पढ़ें - वुमेन्स डे के मौके पर महिलाएं भी दे सकती हैं एक-दूसरे को गिफ्ट, ये हैं बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन

लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी
Happy Women’s Day

 वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है.
Happy Women's Day2022

जग जननी हूं, जग पालक हूं
मैं नारी हूं, न किसी से हारी हूं
निःशेष लोक जन्मा मेरे उर से
फिर भी मैं ही कोख में मारी हूं

मुस्कराकर, दर्द भुलाकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति हैं एक नारी
महिला दिवस की शुभकामनाएं

जिस घर में नारी को सम्मान मिलता हैं,
उस घर में खुशियों का फूल खिलता हैं
हैप्पी महिला दिवस

पढ़ने और बुलंदियों को छूने का ख़्वाब रखती है,
लड़कों से आगे बढ़ने का लड़कियां जज्बात रखती है.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है

औरत प्यार-मोहब्बत करने वाले को शायद भूल जाए,
पर इज्ज़त करने वालों को कभी नहीं भूलती
नारी का सम्मान सबका परम कर्तव्य है
महिला दिवस की शुभकामनाएं

हर दुख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है,
पत्थरों की दीवारों को औरत ही घर बनाती है
हैप्पी विमेंस डे

नारी ही शक्ति है नर की, 
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें
महिला दिवस 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना यह जहांन कुछ भी नहीं है
हैप्पी वुमेन्स डे  2022

बताऊ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है,
मैं जिस दुनिया में रहता हूं वो इस दुनिया की औरत है।

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई
Happy Women's Day 

हैप्पी वुमेन्स डे 2022
औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना यह जहांन कुछ भी नहीं है
हैप्पी वुमेन्स डे 2022

मां है वो, बेटी है वो..
मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो!
Happy Women's Day!

मां की वो दुलारी
दिल से है नादान, 
पर करती है सब पर जान कुर्बान,
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान,
ये है त्याग की पहचान...