लाइव टीवी

Happy Hartalika Teej 2021: इन खास Wishes, Images, Quotes और Status के साथ अपनों को दें शुभेच्छा संदेश 

Updated Sep 09, 2021 | 06:02 IST

Happy Hartalika Teej 2021 Wishes in Hindi: हरतालिका तीज पर आप अपने परिजनों को इन संदेशों के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

Loading ...
हरतालिका तीज के विशेज (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • आज मनाई जा रही है हरतालिका तीज।
  • हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर अपनों को दें शुभकामनाएं संदेश।
  • खास संदेशों के साथ दूसरों को दें इस पर्व की शुभकामनाएं। 

Happy Hartalika Teej 2021 Wishes Status, Whatsapp Facebook Messages Quotes Images Pics Photos: सनातन धर्म में तीज के त्यौहार का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का पर्व 09 सितंबर यानि आज है। यह पर्व भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव तथा माता पार्वती की विधिवत तरीके से पूजा करती हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, वर्ष में पड़ने वाली सभी तीजों में हरतालिका तीज सबसे अहम मानी गई है। हर वर्ष हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर पड़ती है। इस खास पर्व पर आप अपने परिजनों को विशेष शुभेच्छा संदेश के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

चंदन की खूशबू
बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो
हरतालिका तीज का त्योहार।

आज का दिन माँ पृथ्वी तुझे
शक्ति और भक्ति दे,
ज्ञान और बुद्धि दे
रूप और रंग दे,
पिया का संग दे।

आया तीज का त्योहार
सखियों हो जाओ तैयार,
मेहंदी हाथों में रचा के
कर लो सोलह श्रृंगार।

आपका तप रंग लाए
मां अपना आर्शीवाद बरसाए,
आप के घर खुशहाली आए
और आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं।
Happy Hartalika Teej 

सावन का महिना
पवन करे शोर,
जियरा झूमे ऐसे
जेसे मनमा नाचे मोर।

बारिश की बूंदें इस सावन में
फैलाए चारों ओर हरियाली,
ये हरतालिका का त्योहार ले जाए
हर के आपकी सब परेशानी।

माँ पृथ्वी आप पर अपनी कृपा हमेशा बनायें रखें,
आपको तीज की शुभकामनाएँ।

पेड़ों पर झूले
सावन की फुहार,
मुबारक हो आपको
तीज का त्योहार।  

झूम उठते है दिल सभी के
इसके गीतो के तराने से,
जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क
बस झूलने के बहाने से।

मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाए तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरतालिका तीज।
आप सभी को मुबारक हो तीज का त्योहार 

बारिश की बूंदे इस सावन में 
फैलाए चारों ओर हरियाली, 
यह हरतालिका का त्यौहार ले जाए
हर के आपकी सब परेशानी।
हरितालिका तीज 2021 की बधाई।  

इन शुभेच्छा संदेशों के साथ अपने परिजनों को हरतालिका तीज की बधाई दें।