लाइव टीवी

Holi Hangover Upay: होली में अगर हो गया है हैंगओवर, तो आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Updated Mar 09, 2020 | 18:15 IST

Holi Hangover Upay, Home Remedies: होली के त्योहार में मौज मस्ती से भरा होता है। इसी मौज मस्ती में लोग भांग और थंडाई जैसी चीजों का नशा करना लोग नहीं भूलते। ऐसे में हम बताएंगे कि होली में कैसे हैंगओवर उतारें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जब हो जाये होली के दिन ज़्यादा हैंगओवर तो ऐसे उतारे नशा
मुख्य बातें
  • इन घरेलू नुस्खों से आप हैंगओवर उतार सकते हैं।
  • होली में ठंडाई में भांग भी खूब पी जाती हैं।
  • त्योहार में खुद अपने खानपान का ख्याल रखें।

रंगों का त्योहार होली लोगों में उत्साह और उमंग लेकर आता है। इस दिन के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं इस मौज मस्ती को दोगुना करने के लिए लोग भांग या फिर शराब आदि का सेवन करते हैं। बता दें कि होली में भांग, ठंडाई या भांग के पकोड़े खाने का मजा ही कुछ और होता है। वहीं कई बार इन नशीली पदार्थों को ज्यादा खाने से मुश्किले बढ़ जाती हैं। सही वक्त पर इसका इलाज न किया जाए तो आपको अस्पताल में भी भर्ती किया जा सकता है।

होली में अगर भांग या फिर दूसरी नशीली पदार्थों से ज्यादा नशा हो गया है, तो घबराए नहीं। इन घरेलू उपाय से आप घर बैठे नशा उतार सकते हैं। नशा होने की वजह से कई बार लोगों को चक्कर या फिर डिहाइड्रेशन होने लगता है। ऐसे में नशा होने पर लोगों को जूस पीते रहना चाहिए, नींबू, संतरा या फिर से फ्रूट जूस पीने से शरीर में ऊर्जा आती रहती है। इसके अलावा जूस हैंगओवर उतारने के लिए सबसे कारगार होता हैं।

गर्म पानी से नहाएं

कई बार होली में लोग शराब पी लेते हैं, जिसकी वजह से काफी हैंगओवर हो जाता है। ऐसे में हैंगओवर से बाहर आने के लिए गर्म पानी से नहाएं, इससे आपको पसीना आएगा, जिसके जरिए शरीर में जमा अल्कोहल शरीर से निकलने लगता है। इसके अलावा आप गर्म पानी का भाप भी ले सकते हैं या फिर तौलिए से शरीर को पोछे। इससे भी हैंगओवर जल्द उतर जाएगा।

हैंगओवर में लाइट खाना खाएं

हैंगओवर में लाइट खाना खाने की कोशिश करें। क्योंकि कई बार हैंगओवर में अधिक खाना खाने से उल्टियां होने लगती है। जिसके बाद आपको डिहाइड्रेशन हो सकती है। ऐसे में नशे में आप अंडा खा सकते है, क्योंकि इनमें एमिनो एसिड होता है जिससे आपको राहत मिलेगी।

नशे में खूब पिएं पानी

अधिक नशा होने की वजह से कई बार शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसलिए नशा होने पर खूब पानी पिएं या फिर फ्रूट जूस का भी सेवन कर सकते हैं। बता दें कि नशे में कई बार लोगों को चक्कर या फिर उल्टियां काफी होती हैं।

नींबू पानी पिएं

अगर भांग का नशा ज्यादा हो गया है, तो दिन भर में चार से पांच बार नींबू पानी पिएं।। ऐसा करने से भांग का नशा जल्दी उतर जाएगा। इसके साथ ही ध्यान रहे कि नींबू पानी में चीनी या फिर नमक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

खटाई भी कर सकते हैं सेवन

भांग या फिर किसी भी तरह का नशा होने पर खटाई का भी सेवन कर सकते हैं। नशा उतारने के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन है। खटाई के तौर पर दही, छाछ, नींबू, अचार आदि जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये किसी भी तरह के नशा उतारने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।