लाइव टीवी

Hair Scrub: डैंड्रफ को जड़ से खत्म कर सकता है यह स्कैल्प स्क्रब, जानें किस तरह करना है तैयार

Updated Apr 21, 2022 | 16:25 IST

Hair Scalp Scrub : स्किन की तरह बालों की देखभाल भी बहुत ही जरूरी होती है। बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए स्कैल्प स्क्रब काफी प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह डैंड्रफ को भी दूर करने में लाभकारी हो सकता है। इन हेयर स्क्रब को आप घर पर बहुत ही आसान तरीकों से तैयार कर सकते हैं।

Loading ...
Benefits OF Hair Scrub
मुख्य बातें
  • सॉल्ट स्क्रब से स्कैल्प की गंदगी करें दूर
  • डैंड्रफ फ्री बालों केे लिए लगाएं शुगर स्क्रब
  • लेमन स्क्रब से बालों की ग्रोथ हो सकती है बेहतर

Home Made Hair Scrub For Scalp : बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए स्किन की तरह ही हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना भी बहुत ही जरूरी माना जाता है। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में मददगार हो सकता है। बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए स्कैल्प की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके लिए आप स्कैल्प स्क्रब का सहारा ले सकते हैं। स्कैल्प स्क्रब की मदद से बालों में मौजूद गंदगी को साफ किया जा सकता है। साथ ही यह डैंड्रफ, धूल-मिट्टी इत्यादि को दूर करने में प्रभावी है। स्कैल्प स्क्रब झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए भी लाभकारी हो सकता है। डैंड्रफ की परेशानी को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए आप इन हेयर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: घर में बनाया गया ये हेयर मास्क, महंगे हेयर स्पा को भी दे सकता है मात

बालों के लिए ये असरदार हेयर स्क्रब

सॉल्ट स्क्रब

बालों की देखभाल के लिए सॉल्ट स्क्रब आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। यह आपके स्कैल्प को अच्छी तरह से डिटॉक्सिफाई कर सकता है। इस हेयर स्क्रब को तैयार करने के लिए एक चौथाई कप हिमालयन सॉल्ट लें। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर करीब 5 से 10 मिनट के लिए स्क्रब करें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

शुगर स्क्रब

स्कैल्प की सफाई के लिए शुगर स्क्रब काफी लाभकारी है। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में 3 बड़े चम्मच कंडीशनर लें। अब इसमें 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करें। बाद में गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे स्कैल्प पर मौजूद गंदगी साफ हो सकती है। साथ ही आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: घर पर सैलून की तरह वॉश करना चाहते हैं बाल, तो जरूर फॉलो करें ये टिप्स

लेमन स्क्रब

स्कैल्प पर मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए लेमन स्क्रब भी लाभकारी हो सकता है। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच सी सॉल्ट, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। अब इस स्क्रब को अपने स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)