लाइव टीवी

Mosquito Sprays : घर पर ही ऐसे बनाए मच्छर मारने का हर्बल ऑयल, मिनटों में मच्छरों का होगा सफाया

Updated May 23, 2022 | 07:48 IST

Homemade Mosquito Oil: गर्मी के मौसम में मच्छर न सिर्फ काटकर परेशान करते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी फैलाते हैं। इन मच्छरों को खत्म करने के लिए घर पर ही कुछ असरदार तेल तैयार किए जा सकते हैं। घर पर बनाए इन तेलों से जहां मच्छरों का खात्मा होगा वहीं इनसे आपको भी कोई नुकसान नहीं होगा।

Loading ...
Mosquito Oil
मुख्य बातें
  • पिपरमिंट ऑयल से होगा मच्छरों का खात्मा
  • मच्छरों को भगाने में असरदार नीम का तेल
  • लेमन युक्लिप्टस ऑयल से 5 मिनट में खत्म होंगे सारे मच्छर

Homemade Mosquito Oil: गर्मी हो या बरसात, मच्छर अपने साथ कई बीमारी जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया साथ लेकर आते हैं। ऐसे में मच्छरों को मारना और घर से बाहर भगाना बहुत जरूरी होता है। लोग अक्सर मच्छरों को मारने के लिए बाजारों के स्प्रे इस्तेमाल करते हैं लेकिन बाजारो में मिलने वाले ये स्प्रे केमिकलयुक्त होते हैं, जो मच्छरों के साथ-साथ इंसानो के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। कई लोंगों को इन स्प्रे की खुशबू से भी एलर्जी होती है। इसलिए एलर्जी जैसी समस्याओं से बचने के लिए आप घर पर मच्छरों को भगाने के तेल या स्प्रे बना सकते हैं, जिससे मच्छर भी नहीं रहेंगे और ये आपके लिए भी नुकसानदायक नहीं होंगे। तो चलिए जानते हैं घर पर तेल बनाने के तरीकों के बारे में-

घर पर मच्छर भगाने के लिए बनाएं हर्बल ऑयल

लेमन युक्लिप्टस ऑयल
मच्छरों को भगाने और मारने के लिए लेमन युक्लिप्टस ऑयल भी बहुत कारगर होता है। इस तेल को बनाने के लिए 10 एमएल लेमन युक्लिप्टस ऑयल में 90 एमएल नारियल या फिर ऑलिव ऑयल अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस तेल को किसी स्प्रे बोतल में डालकर घर के हर कोने में छिड़काव करें। इससे 5 मिनट में ही सारे मच्छर खत्म हो जाएंगे। आप चाहे तो इसे शरीर पर भी लगा सकते हैं, इससे त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

Also Read: वेट लॉस करना है तो इन चीजों से कर लीजिए तौबा, बहुत जल्द दिखेगा असर

नीम का तेल
नीम का तेल हर प्रजाति के मच्छरों को भगाने में कारगर होता है। नीम के तेल को बनाने के लिए पहले नीम की पत्तियों और नीम की टहनियों को नारियल के तेल में डालकर 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं। पकाने के बाद इस तेल को छानकर किसी शीशी में कर लें। आप चाहे तो इसे शरीर पर लगाकर भी मच्छरों से सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा एक कप पानी में तीन चम्मच नीम के तेल को डालकर इसका पूरे घर में छिड़काव भी कर सकते हैं।

पिपरमिंट ऑयल और कोकोनट ऑयल
पिपरमिंट का तेल मच्‍छरों को भगाने के लिए बहुत असरदार तेल होता है। दरअसल, मच्छरों को पिपरमिंट की खुशबू बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती, इस वजह से पिपरमिंट की हल्की सी खुशबू से ही सारे मच्छर बाहर चले जाते हैं। इस ऑयल को बनाने के लिए पिपरमिंट ऑयल और नारियल के तेल को एस साथ मिक्स कर लें और मच्छरों को भगाने वाला असरदार तेल तैयार। अब आप इसे शरीर पर लगाकर या पानी में डालकर स्प्रे के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)