लाइव टीवी

How To Clean Tea Strainer: एक मिनट में चाय की छलनी साफ करने की आसान ट्रिक, प्लास्टिक व स्टील- दोनों होंगी साफ

Updated May 19, 2021 | 06:06 IST

Kitchen tips in hindi: अगर आपकी चाय छलनी भी दाग लगने के कारण काली पड़ गई है, तो इन आसान ट्रिक से आप उसे बिल्कुल साफ कर सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
चाय छलनी कैसे साफ करें
मुख्य बातें
  • प्लास्टिक और स्टील की छलनी साफ करने के लिए असरदार है ईनो
  • डिटर्जेंट की मदद से भी कर सकते हैं छलनी को साफ
  • यहां जाने चाय छलनी को साफ करने के आसान टिप्स

चाय छलनी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। कुछ लोग पुरानी से पुरानी चाय छलनी का इस्तेमाल सालों तक करते हैं, जिसके कारण वह बहुत गंदी हो जाती है। कुछ लोग तो छलनी को थोड़ी सी गंदा होने पर ही फेंक देते हैं। लोग इसका इस्तेमाल कई तरीकों से करते हैं। लेकिन इसे साफ करना  भी बेहद जरुरी होता है। छलनी चाहे स्टील की हो या प्लास्टिक की अगर उसपर एक बार दाग लग जाए, तो उसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक ट्रिक ऐसी भी है, जिससे आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं फिर चाहे आपने उसमें कुछ भी क्यो न छाना हो। 

चाय छलनी साफ करने के लिए कुछ लोग नींबू, सिरका, बेकिंग सोडा आदि चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वैसे आप इन सबकी मदद से भी चाय छलनी को साफ कर कती हैं। लेकिन एक चीज ऐसी है, जो इनसे बेहतर चाय छलनी को साफ कर सकती है, जो ईनो है। जी हां ईनो का इस्तेमाल हम कई जगह कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका इस्तेमाल आप चाय छलनी को साफ करने में भी कर सकती हैं।

- स्टील की छलनी साफ करने के लिए टिप्स

स्टील की छलनी को आप बहुत आसानी से साफ कर सकते हैं। यदि आपकी छलनी ज्यादा पुरानी नहीं है, तो आप उसे 9-10 दिन में गैस पर रखकर जला लें। ऐसा करने से इसमें लगे सारे कण जल जाएंगे और इसे ठोकने पर अपने आप निकल जाएंगे। स्टील की छलनी साफ करने की ये सबसे आसान ट्रिक है।

यदि आपकी छलनी पुरानी है और बहुत ज्यादा गंदी है तो ये टिप्स अपनाएं

- सबसे पहले छलनी को गैस पर रखकर गरम करें।
- इसके बाद एक बर्न में पानी डालकर उसमें तुरंत ईनो डालकर छलनी डाल दें।
- इसमें आपको एक केमिकल रिएक्शन होता नजर आएगा और छलनी 1 मिनट में साफ हो जाएगी।
- अब इसे टुथब्रश की मदद से चारों तरफ से आसानी से साफ कर सकते हैं। आप चाहें तो डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लास्टिक की छलनी साफ करने के लिए टिप्स

- प्लास्टिक की छलनी साफ करने के लिए गर्म पानी में ईनो डालकर उसमें छलनी डाल दें।
- इसे इसी तरीके से साफ किया जा सकता है।
- यह 1 मिनट के अंदर साफ हो जाएगी फिर आप इसे ब्रश से भी साफ कर सकती हैं।
- इसमें लगे सारे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।