लाइव टीवी

Besan For Skin: बेसन दिलाएगा ड्राई स्किन और पिम्पल्स से छुटकारा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Updated Apr 06, 2023 | 13:35 IST

Besan Skin care tips: स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए बेसन असरदार उपाय माना जाता है। यह ड्राई स्किन को ठीक करने से लेकर झुर्रियां तक को हटाने में कारगर साबित होता है।

Loading ...
Besan For Skin
मुख्य बातें
  • पिंपल्स को हटाने के लिए आजमाएं बेसन-शहद का Face Pack
  • बेसन में एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं
  • ड्राई स्किन के लिए कारगर उपाय है बेसन दही का फेसपैक

Besan for skin care : बेसन को चने की दाल से तैयार किया जाता है, जो हर घर की किचन में आसानी से मिल जाता है। यह पकौड़े और कड़ी के बनाने अलावा त्वचा और बालों के लिए भी इस्तेमाल होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। बेसन के जरिए हम अपनी त्वचा को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं और ये पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाता है। 

ड्राईनेस रहेगी कोसों दूर

बदलते मौसम में त्वचा में भी कई बदलाव आते हैं। जैसे ड्राइनेस, त्वचा का डल होना, एलर्जी, पिंपल्स इत्यादि आम समस्या है, जिन्हे दूर करने के लिए घर पर ही दही और बेसन से एक फेस पैक तैयार कर सकते हैं। चेहरे पर इसे लगाने से त्वचा की रंगत निखरती है। इसके लिए दही और बेसन को बराबर मात्रा में एक कटोरी में डालें और इसे अच्छे से ब्लेंड करने के बाद अपने चेहरे पर लगा लें। जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को सादे पानी से धो लीजिए। 

पिंपल्स के लिए बेसन के फायदे

पिंपल्स को हटाने के लिए बेसन का ये फेस पैक जरूर ट्राई करें। बेसन का फेस पैक बनाने के लिए बेसन शहद को एक एक चम्मच एक कटोरी में डालें और इससे अच्छे से मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर अप्लाई कर ले। बेस्ट जब चेहरे पर सूखने लगे तो इससे गुनगुने पानी की मदद से साफ कर लीजिए इस रिश्ते को हफ्ते में दो बार लगाने से पिंपल्स की परेशानी दूर हो जाएगी। 

Also read- Tips for healthy hair: गुनगुना पानी बनाएगा आपके बालों को मजबूत, जानिए इसे धोने का सही तरीका

सनटैन दूर करेगा बेसन

धूप में निकलने के बाद अगर चेहरे को कवर नहीं किया जाय तो सूरज की हानिकरक किरणें हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके बाद चेहरे पर डार्क पैचेज नजर आने लगते हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल जरूरी हो जाती है। सनबर्न को हटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल अच्छा होता है। टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच बेसन को एक बाउल में डालें और फिर उसमें नींबू की कुछ बूंदों को डालें और इसमें पानी मिलाकर इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट से अपने चेहरे पर स्लो मोशन में स्क्रबिंग करें फिर इस पेस्ट को फेस पर 8 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए। 

ऑयली स्किन के लिए बेसन

जिनके चेहरे पर तेल की मात्रा अधिक होती है या जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है। उन्हें बेसन और कच्चे दूध का फेस पैक जरूर आजमाना चाहिए। बेसन और दूध का फेस पैक चेहरे पर से एक्ट्रा तेल को हटाता है और ग्लोइंग त्वचा देने में मदद कर सकता है। इसको बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में थोड़ा कच्चा दूध डालकर फेंट लें और फिर चेहरे पर स्लो मोशन में स्क्रबिंग करते हुए इसे पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। इस पेस्ट को अपने फेस पर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़कर सादे पानी से धो लेना है। 

Also Read- Parenting tips: बच्चों की लंबाई बढ़ाने में योग कर सकता है हेल्प, रोजाना करवाएं ये खास योगासन

झुर्रियों को हटाता है बेसन-दही का फेसपैक

बढ़ती उम्र के साथ-साथ झुर्रियां भी हमारे चेहरे पर बसेरा करने लगती हैं। झुर्रियां पड़ जाने के बाद जब आप स्माइल करते हैं तो आपकी मुस्कान नहीं बल्कि झुर्रियों पर लोगों की नजर टिकने लगती हैं। ऐसे में बेसन-हल्दी के फेस पैक से झुर्रियों को हटाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच बेसन को गुलाब जल की मदद से मिक्स कर लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। इस पेस्ट को सूखने से पहले ही अपने चेहरे को ताजे या गुनगुने पानी से धो लें।


(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)