लाइव टीवी

How To Get Rid Of Honey Bees At Home: इन टिप्स को अपनाकर आप मधुमक्खियों से पा सकते हैं छुटकारा

Updated Jun 24, 2021 | 09:33 IST

How To Get Rid Of Honey Bees At Home: यदि आपके घर पर भी मधुमक्खियों ने अपना डेरा डाल रखा हैं और इनसे आपको काटने का खतरा बना रहता है, तो इन तरीकों को आजमाकर आप मधुमक्खियों से पीछा छुड़ा सकते हैं।

Loading ...
(तस्वीर के लिए साभार- iStock Images)
मुख्य बातें
  • कपूर की महक से मधुमक्खियों से आप छुटकारा पा सकते हैं
  • सिट्रोनेला कैंडल मधुमक्खियों को दूर भगाने में भी मदद कर सकती है
  • कड़वे बादाम का तेल मधुमक्खियों को भगाने के लिए एक बेहतर उपाय माना जाता है

नई दिल्ली:  बरसात का मौसम शुरु होते ही घर में कई तरह के कीड़े-मकोड़े दिखने लगते हैं। इनमें से कुछ कीट ऐसे भी होते हैं, जिनके काटने पर काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इन कीट में से एक मधुमक्खियां भी हैं, जो कभी-कभी घर पर डेरा जमा लेती हैं।

मधुमक्खियां काफी खतरनाक होती हैं, क्योंकि मधुमक्खी के डंक के कारण कभी कभार संक्रमण से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसलिए अगर आपके घर पर भी यदि मधुमक्खियां आने लगी हैं, तो आप उन्हें बिना नुकसान पहुचाएं इन टिप्स को अपनाकर भगा सकते हैं।

 मधुमक्खी के छत्ते का निरीक्षण

आपके घर में आने वाली मधुमक्खियां अकेली भी हो सकती हैं या उनका झुंड भी हो सकता है। यदि आपके घर में कुछ मधुमक्खी घूमती हुई दिख रही है, तो इनका छत्ता आपके घर के किसी कोने में भी हो सकता है। इसलिए सबसे पहले मधुमक्खी के छत्ते का निरीक्षण करें। ध्यान रखें कि मधुमक्खी एकांत जगह पर अपना छत्ता बनाती हैं। इसलिए एकांत जगह पर ध्यान से देखें कि उसने छत्ता कहां बनाया है। 

मधुमक्खी पालक की मदद लें

अगर आपके घर में मधुमक्खियों का डेरा है, तो मधुमक्खी पालक खोजने की कोशिश करें। मधुमक्खी पालक मधुमक्खियों से आसानी से निपट लेते हैं। वह मधुमक्खियों को बिना मारे उनसे आपको छुटकारा दिला सकते हैं और उनसे शहद भी ले सकते हैं।

 धुएं का प्रयोग करें

आप धुएं के प्रयोग से भी मधुमक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं। धुआं देखते ही मधुमक्खियां सोचने लगती हैं कि उनके छत्ते में आग लग गई है। इसी कारण वह अपना छत्ता छोड़कर किसी दूसरी जगह जाने लगती हैं।

धुएं की मदद से आप आसानी से मधुमक्खियों को भगा सकते हैं। धुआ करने के लिए आप सड़ी हुई लकड़ी, कार्डबोर्ड, या कागज का इस्तेमाल कर सकते हैं। धुआ करने से पहले अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लें। इससे मधुमक्खियां आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। धुआ करने के बाद मधुमक्खियां अपनें छत्ते से निकलने में तकरीनबन 7 से 9 घंटे का समय लेंगी।

मोथबॉल्स का उपयोग

मधुमक्खियां मोथबॉल की गंध से दूर भागती हैं उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं है। यदि आपके घर में मधुमक्खी का छत्ता है, तो आप अपने घर के कोनों पर मोथबॉल की पोटली लटकाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही मधुमक्खियों से छुटकारा मिलेगा।

 बादाम का तेल

कड़वे बादाम का तेल मधुमक्खियों को भगाने के लिए एक बेहतर उपाय है। इसके लिए आप एक कपड़े पर थोड़ा से बादाम का तेल डालकर उसे गर्म, हवादार, बाहरी क्षेत्र में रख दें।  इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। इस उपाय से मधुमक्खियां भाग जाती है।

वेनेगर स्प्रे

वेनेगर स्प्रे की मदद से आप मधुमक्खियों को आसानी से घर से बाहर निकाल सकते हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल लें और फिर उसमें सिरका और पानी सामान रुप में मिक्स कर लें। रात के टाइम मिश्रण का उस जगह पर छिड़काव कर दें। मधुमक्खियां सिरके की तीखी गंध से तुरंत भाग जाएंगी।

 दालचीनी

 मधुमक्खियां दालचीनी की गंध से नफरत करती हैं। बिना मधुमक्खियों को नुकसान पहुचाएं आप दालचीनी की मदद से उनसे छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए आप एक हफ्ते हर दिन उनके छत्ते के आस-पास दालचीनी का पाउडर छिड़के। इसकी महक से मधुमक्खियां दूसरा स्थान देखना शुरु कर देंगी।