लाइव टीवी

Curd Recipes: क्या दही जमाना लग रहा है मुश्किल? अगर दही ने पानी छोड़ दिया है तो अपनाएं ये ट्रिक्स

Updated Jun 10, 2022 | 18:13 IST

Curd Recipes: घर पर गाढ़ा दही जमाना काफी मुश्किल काम है। कई बार दही पानी जैसा जमता है, तो कई बार सिर्फ दूध ही गाढ़ा होता है, ऐसे में कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स के जरिए आप घर पर ही हलवाई जैसा गाढ़ा दही जमा सकती हो, साथ ही यदि दही ने पानी छोड़ दिया है, तो भी आप उसे ठीक कर सकती हो।

Loading ...
Curd Recipe
मुख्य बातें
  • दही जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन का करें इस्तेमाल
  • गर्म पानी की मदद से गाढ़ा जमता है दही
  • पानी वाली दही को फ्रिज में रख कर करें गाढ़ा

Kitchen Hacks: गर्मियों के मौसम में दही के बिना थाली अधूरी होती है, साथ ही खाने में भी कोई स्वाद नहीं आता। दही खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। दही खाने से गर्मियों में शरीर को ठंडक मिलती है, साथ ही बॉडी समर हीट से बची रहती है। ऐसे में दही का सेवन काफी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग बाजार का दही खाते हैं। वहीं कुछ लोग घर पर जमा दही ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन उनके सामने दिक्कत ये होती है कि दही सही से जम नहीं पाता। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे टिप्स के बारे में, जिनसे आप घर पर ही अच्छे से दही जमा सकती हो, साथ ही अगर दही ने पानी छोड़ दिया है, तो भी आप उसे खाने लायक बना सकती हो। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

पढ़ें- गर्मियों में बालों की चिपचिपाहट व बदबू को करें बाय-बाय, इन घरेलू नुस्खे से बनाएं हेल्दी

पानी छोड़ने पर इस तरह दही का करें इस्तेमाल

फ्रिज में रख कर करें ठीक
कई बार दही सही से नहीं जम पाता है और इसमें से पानी अलग निकला रहता है, साथ ही कई बार दही पानी जैसा पतला जमता है। ऐसे में ये दही खाने लायक नहीं लगता। इस तरह के दही को सही करने के लिए इसे एक घंटे तक फ्रिज में रखें। इससे दही सेट होने लगता है और गाढ़ा बन जाता है। अब इस गाढ़े दही को अपने स्वाद के अनुसार खा सकते हैं।

 गर्म पानी की मदद से जमाएं दही
इस तरीके से जमा हुआ दही गाढ़ा ही जमता है, लेकिन अगर किसी वजह से दही गाढ़ा नहीं हो पाता है, तो भी वो खाने लायक रहता है। इस विधि से दही जमाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी कर लें। पानी उबला हुआ या फिर गुनगुना नहीं होना चाहिए, बल्कि गर्म होना चाहिए। अब इसमें दूध का बर्तन रखिए और उसमें दो-तीन चम्मच दही डालकर अच्छे से मिलाकर रख दीजिए। ध्यान रखें कि दूध का बर्तन पानी में उतना डूबना चाहिए, जहां तक उसमें दूध है। इसके बाद इसे एक-डेढ़ घंटे लिए ऐसे ही रख दीजिए और पानी के बर्तन का ढक्कन भी ढक दीजिए। दही के जमने के बाद कुछ समय तक फ्रिज में रखें। इससे दही अच्छे से सेट हो जाएगा।

जमाने के बाद दही को न हिलाएं
दही गाढ़ा जमे, इसके लिए ध्यान देने वाली बात ये है कि एक बार दही को जमा दिया जाए, तो 3-4 घंटे तक उसमें चम्मच डालकर नहीं देखना चाहिए और न ही दही वाले बर्तन को हिलाना चाहिए। दरअसल, बर्तन के हिलने से दही जमता नहीं है।  

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)