लाइव टीवी

Cooking Tips Layer Paratha: परतों वाला क्रिस्पी पराठा खाने का है मन? तो एक्सपर्ट की इन टिप्स को करें फॉलो

Updated Sep 25, 2021 | 10:59 IST

Layered Paratha Recipe Tips: पराठा एक ऐसा भोजन है, जिसे आप सुबह या शाम किसी वक्त नाश्ते के तौर पर सर्व कर सकते हैं। जानें एक्सपर्ट के बताएं टिप्स, जिससे आप घर पर बाजार जैसा कई परतों वाला पराठा बना सकते हैं।

Loading ...
layer Paratha Recipe
मुख्य बातें
  • परतदार पराठा बनाने के लिए हमेशा आटे को नरम गूंथना चाहिए।
  • एक्सपर्ट के अनुसार आटा गूंथने के बाद उसमें थोड़ा सा तेल डाल देने से पराठा स्वादिष्ट बनता हैं।
  • पराठे को हमेशा तेज आंच पर बनाना चाहिए।

Cooking Tips: पराठा खाना किसे पसंद नहीं होती। हर कोई पराठे को बड़े चाव के साथ खाता है। पराठे की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे आप अचार के साथ भी खा सकते है। पराठे को आप सुबह के नाश्ते में भी सर्व कर सकते है। यदि आपके बच्चे रोटी टिफिन में ले जाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप उन्हें कई परतों वाला पराठा बनाकर दे सकते है। यदि आप इस संडे नाश्ते में कुछ स्पेशल बनाना चाहते है, तो लेयर पराठा जरूर ट्राय करें। परतों के साथ परफेक्ट पराठा कैसे बनाना चाहिए, जानें इसके कुछ टिप्स।

 पराठा बनाने के टिप्स

  • एक्सपर्ट के अनुसार परफेक्ट पराठा बनाने के लिए हमेशा नर्म आटा गूंथना चाहिए। नर्म आटे से बनाएं गया पराठें में कई परत बन जाते है। 
  • एक्सपर्ट के अनुसार परफेक्ट पराठा बनाने के लिए आटा गूंथने से पहले तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पहले तेल का इस्तेमाल करने से पराठे में कई परत नहीं निकलेंगे। इसे बनाने में आप तेल या घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एक्सपर्ट के अनुसार पराठे को हमेशा हाई पर बनाना चाहिए। धीमी आंच पर बनाने से पराठा काफी सख्त और चबाना मुश्किल हो सकता हैं। तेज आंच पर बना हुआ पराठा काफी क्रिस्पी और स्वादिष्ट होता हैं।
  • पराठा बनाने के लिए हमेशा आटा को गूंथकर लगभग 2 घंटे के लिए जरूर छोड़ना चाहिए। तुरंत गूंथे गए आटा से बनाए गया पराठा क्रिस्पी नहीं होता है। 
  • एक्सपर्ट के अनुसार यदि परफेक्ट पराठा बनाते समय हम दादी-नानी के नुस्खे को अपनाएं यानी पराठा बेलने के समय उस पर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क दें या थोड़ा घी लगा दे, तो पराठे में आसानी से कई पर परत निकल सकते हैं।
  • एक्सपर्ट के अनुसार के यदि हम पराठे को बनाने के बाद उसे हाथों से क्रम्बल करके उसमें थोड़ा सा घी डाल दे, तो पराठे में कई परत आसानी से नजर आने लगेंगे। 

पराठा बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें

  1. पराठा बनाने से पहले तवे पर तेल ना डालें।
  2. पराठे के दोनों परत पर तेल लगाकर ही उसे सेकें।