लाइव टीवी

Care Yourself : बिजी जिंदगी से ब्रेक लेकर जरूर निकालें मी टाइम, इन मनोरंजक तरीकों से करें एंजॉय

Updated May 02, 2022 | 20:15 IST

Care Your Self : कामकाजी महिलाएं अक्सर परिवार और ऑफिस में इतनी बिजी हो जाती हैं, कि अपने लिए उनके पास वक्त ही नहीं रहता। कई बार ऐसा करना बीमारी का कारण भी बन जाता है। ऐसे में उन्हें कुछ समय खुद के लिए भी निकालना चाहिए, ताकि उन्हें खुशी मिल सके।

Loading ...
खुद को भी दें समय
मुख्य बातें
  • अपने शौक को कीजिए पूरा
  • अपने लिए बनाए स्पेशल खाना
  • म्यूजिक से करें मूड फ्रेश

Women's Me Time : आज के जमाने में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वो घर और ऑफिस दोनों को बखूबी संभालती हैं, लेकिन कई बार काम और जिम्मेदारियों के चलते वो खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं और अपनी इच्छाओं को मन में दबाकर ही रह जाती हैं। लगातार काम करने और आराम न मिल पाने के कारण कई बार वो बीमार तक पड़ सकती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए महिलाओं को कुछ वक्त खुद के लिए भी निकालना चाहिए और इस वक्त में उन्हें कुछ ऐसे काम करने चाहिए जो उन्हें खुशी दें और उन्हें तरोताजा महसूस हो। महिलाओं को दिन में 1 घंटे का समय तो अपने लिए निकालना ही चाहिए। अब इस एक घंटे में आप अपनी पसंद का कोई भी काम कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अपने इस मी टाइम में क्या कर सकती हैं, जिससे आपको खुशी मिलें-

पढ़ें- गर्मी के मौसम में भी चेहरे को खूबसूरत बनाए रखेंगे ये 3 फेसपैक, आएगा चेहरे पर निखार

बिजी लाइफ में खुद का कैसे रखें ख्याल

म्यूजिक से करें मूड फ्रेश
संगीत को हर मर्ज की दवा कहा जाता है। म्यूजिक एक ऐसा साधन होता है जो आपकी खुशी को दोगुना और गम को कम करता है। ऐसे में आप अपने मी टाइम को खास बनाने के लिए कुछ ऐसे गाने सुन सकती हैं, जो आपको पसंद हो, जो आपको सुकून दे सके। अच्छा म्यूजिक सुनने से काफी हल्का और सकारात्मक महसूस होता है। इससे मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है, तो खुश रहने के लिए आप भी ये तरीका अपना सकती हैं।

अपने लिए बनाएं स्पेशल खाना
वैसे तो महिलाएं पूरा दिन किचन में ही होती हैं और हर किसी की पसंद का कुछ न कुछ बनाती ही रहती हैं। वहीं, वर्किग वुमन को भी खाना तो बनाना ही होता है, पर क्या कभी आपने अपने लिए कुछ स्पेशल बनाया है ? अगर नहीं तो अपने लिए निकाले गए टाइम में अपनी पसंद का कुछ बनाइये और बेहतरीन खाने का जायका लीजिए।

अपने शौक को कीजिए पूरा
दूसरों का ध्यान रखने के चक्कर में महिलाएं अक्सर अपने हर शौक भूल जाती हैं। ऐसे में आपके शौक पूरे करने के लिए आपका मी टाइम आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इस टाइम में आपका जो भी शौक है, जैसे किताबें पढ़ना, सजना-संवरना या कुछ और आप सब करके खुद को खुश कर सकती हैं।

खुद को जानने की करें कोशिश
दूसरों का ध्यान रखते-रखते अक्सर महिलाएं खुद को भूल जाती है, लेकिन इस मी टाइम में आप खुद को जानने की कोशिश कर सकती हैं। आप पूरे दिन में जो भी करती हैं, उसके बारे में सोचिए कि क्या आप इन सबसे खुश हैं, आप जो करना चाहती थीं क्या वो पूरा हो रहा है। यकीन मानिए ऐसे करने से आपके जीवन में बदलाव आएगा और आप अपनों को खुश करने के साथ-साथ खुद को भी खुश रख पाएंगी और जब आप खुश रहेंगी तभी तो अपनों को भी खुश रख पाएंगी, तो जरा कुछ अपने बारे में भी सोचिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)