लाइव टीवी

Weight Loss Tips: वजन कम करना हैं चाहते? तुरंत खानपान में कर दें ये बदलाव

Updated Apr 15, 2022 | 21:28 IST

Weight Loss Tips: जिंदगी में कई चीजों को अहमियत देने के साथ फिटनेस प्लान को भी इसका हिस्सा बनाएं। क्योंकि शरीर का बढ़ता वजन कई बीमारियों का संकेत देता है। वजन बढ़ने का सबसे पहला कारण है खराब लाइफस्टाइल। आप अपने लाइफस्टाइल और खानपान में थोड़ा सा बदलाव कर मोटापा से छुटकारा पा सकते हैं।

Loading ...
ऐसे पाएं मोटापे से छुटकारा
मुख्य बातें
  • फिटनेस प्लान को भी बनाएं रुटीन का हिस्सा
  • शरीर का बढ़ता वजन कई बीमारियों का संकेत
  • लाइफस्टाइल और खानपान में करें बदलाव

Weight Loss Tips: लोगों के लाइफस्टाइल में बहुत तेजी से बदलाव आया है। पहले जमाने में काम करने से लेकर खाने, नहाने ,खेलने और सोने जैसे सभी कामों के लिए निर्धारित समय होता था, जिसके अनुसार घर के सारे सदस्य काम करते थे। लेकिन आजकल सोने-उठने से लेकर खाने-पीने किसी भी चीज का कोई समय तय नहीं है। इसके अलावा लोग बिना सोचे समझे कुछ भी चीजें किसी भी समय खा लेते हैं, जिसका सीधा असर उनके शरीर पर पड़ता है। समस्या का पता तब चलता है जब वजन अचानक बढ़ने लग जाता है। इसके बाद लोग परेशान हो जाते हैं। फिर वो जॉगिंग, वर्कआउट, योग और अपने स्तर पर कई प्रयास करने लग जाते हैं।

कुछ लोग तो बढ़े हुए वजन से इतना परेशान हो जाते हैं कि दवाईयों भी लेनी शुरू कर देते हैं। इसके बावजूद रिजल्ट नहीं मिलता और मन में बस यही सवाल होता है कि क्या इस बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है? तो इसका जवाब है हां। बढ़ा हुआ वजन गंभीर समस्या जरूर है लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप अपने लाइफस्टाइल और खानपान में थोड़ा सा बदलाव करके वजन घटा सकते हैं। इससे पेट में जमा चर्बी तेजी से कम होती। जानते हैं वजन कम करने के टिप्स और ट्रिक्स।

पढ़ें- 40 की उम्र में भी दिखेंगी यंग, अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

लें हेल्दी डाइट


स्वादिष्ट खाने के साथ ही पौष्टिक से भरपूर आहार का सेवन करें। सिर्फ वर्कआउट या योग से वजन नहीं कम किया जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें जो लो-फैट हो और पौष्टिक से भरपूर हो। आप डाइट में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन की भरपूर हरी सब्जियां और फल शामिल करें।

वर्कआउट करें


जैसे ही आपको शरीर में वजन बढ़ने के संकेत मिलने लगे वर्कआउट करना शुरू कर दें। वैस तो वर्क्रआउट सभी के लिए जरूरी है लेकिन वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है। रोज सुबह 20-25 मिनट वर्कआउट करें। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा जोकि वजन घटाने में तेजी से मदद करता है।

खाना न छोड़े


शरीर में बढ़ रहे वजन को देख लोग टेंशन में आ जाते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि ये सब ज्यादा खाने की वजह से हुआ है। इसलिए सबसे पहले वो खाना छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें। वजन कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज की जरूरत होती है और खाली पेट एक्सरसाइज करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट ना रहें कुछ हल्का फुल्का नाश्ता जरूर लें। इसमें आप सलाद,जूस और फल जैसी चीजें शामिल करें।

गर्म पानी पीएं


शरीर में मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए सुबह गर्म पानी जरूर पीएं। आप चाहें तो सुबह दो ग्लास पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इससे शरीर में पाचन के साथ टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाता है। गर्म पानी शरीर के फैट सेल्स को बर्न करने में मदद करता है। आप खाना खाने से आधे घंटे पहले गर्म पानी पिएं। इससे कैलोरी इनटेक नियंत्रित होता है।