लाइव टीवी

Benefits of Sooji Rava: सूजी वजन घटाने के साथ-साथ शुगर भी करेगी कम, जानें किस तरह करें सेवन

Updated May 24, 2022 | 01:03 IST

Benefits of Sooji Rava: सूजी का हलवा आमतौर पर किसी त्यौहार पर ही बनाया जाता है। सूजी के हलवे को वैसे तो ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि सूजे के हलवे के सेवन से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया और बढ़ते वजन की समस्या को दूर करने में बहुत फायदा मिलता है।

Loading ...
Sooji Rav
मुख्य बातें
  • वजन कम करने में कारगर सूजी का हलवा
  • शरीर को लंबे समय तक बनाए रखे ऊर्जावान
  • सूजी के हलवे से डायबिटीज की रोकथाम में मिलेगी मदद

Sooji Ke Halwe Ke Fayde: अमूनन त्यौहारों पर बनाए जाने वाले सूजी के हलवे को भोग के प्रसाद के तौर पर बनाया जाता है। सूजी का हलवा स्वाद में जितना लजीज होता है, सेहत के लिए भी ये उतना ही फायदेमंद होता है। शायद ही लोग ये जानते होंगे कि सामान्य सा ये हलवा वजन कम करने और डायबिटीज तक को कम करने में फायदेमंद होता है। दरअसल, फाइबर, आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से सूजी का हलवा कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। तो चलिए जानते हैं सूजी के हलवे को खाने से होने वाले कुछ कमाल के फायदों के बारे में-

पढ़ें- एनिवर्सरी पर घर में बनाइए अरोमा कैंडल, पतिदेव हो जाएंगे कायल

सूजी खाने के फायदे

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए सूजी का हलवा काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, सूजी में ग्लासेमिक इंडेक्स न के बराबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। जिससे डायबिटीज की समस्या से भी आराम मिलता है।  

वजन कम करने में कारगर
सूजी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही सूजी के सेवन से मेटाबॉलिक भी बेहतर होता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। सूजी के हलवे को नाश्ते या शाम के नाश्ते में खाया जा सकता है।

दिल और किडनी का रखे ख्याल
सूजी के हलवे का सेवन दिल और किडनी के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, सूजी में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल  नहीं बढ़ता और कंट्रोल रहता है। इससे हार्टअटैक आने का खतरा भी कम हो जाता है। वहीं, किडनी के लिए भी ये समान रूप से फायदेमंद है।

शरीर को लंबे समय तक बनाए रखे ऊर्जावान
सूजी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। सूजी के हलवे के सेवन से काफी समय तक पेट के भरा होने का एहसास होता है, जो शरीर को काफी देर तक थकान महसूस नहीं होने देता।  

एनीमिया को करे दूर
सूजी के हलवे को खाने से एनीमिया की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, सूजी में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया को दूर करने में कारगर होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)