लाइव टीवी

Kargil Vijay Diwas 2022 Hindi Quotes, Status: कारगिल विजय दिवस पर अपनों को भेजें ये संदेश, देशभक्ति को करें सलाम

Updated Jul 26, 2022 | 09:43 IST

Kargil Vijay Diwas 2022 Hindi Quotes, Status, Images, Kavita, Photos: हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है।

Loading ...
Kargil Vijay Diwas
मुख्य बातें
  • हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जाता है।
  • कारगिल विजय दिवस भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है।
  • इस दिन सभी रणबांकुरों को भावपूर्ण नमन किया जाता है। 

Kargil Vijay Diwas 2022 Hindi Quotes, Status, Images, Kavita, Photos: हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है। देश के साहसी सपूतों को उनका सलाम है। विश्व इतिहास में भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत पराक्रम, उत्कृष्ट रण-कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के महान प्रतीक के रूप मे  'कारगिल विजय दिवस' मनाया जाता है। इस दिन मांं भारती की रक्षा हेतु प्राणोत्सर्ग करने वाले सभी रणबांकुरों को भावपूर्ण नमन किया जाता है।  इस विजय दिवस पर सभी के दिल मे जगाएं देशभक्ति, शेयर करें देशभक्ति से भरे ये कोट्स, विश, शायरी और मैसेज- 

जिंदगी जब तुझको समझा, मौत फिर क्या चीज है,
ऐ वतन तू ही बता, तुझसे बड़ी क्या चीज है।
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मिटने वालों का यही निशां होगा
Kargil Vijay Diwas 2022

आओ झुकर सलाम करें उनको
जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है,
खुशनसीब हैं वो जिनका
खून देश के काम आता है
कारगिल विजय दिवस 2022 

दिल देश प्रेम और
खून में उबाल रखो
देश के लिए कुछ नया
करने का जज्बात रखो
कारगिल विजय दिवस 2022

गिरा कि गर्व देश का तना रहे,
मरा कि मान देश का बना रहे,
जिसे खयाल था कि सिर कटे मगर
उसे न शत्रु
पांव में
सके झुका।
कारगिल विजय दिवस 2022

दिल से निकलेगी न मर कर भी
वतन की उल्फ़त  मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी 
- लाल चन्द फ़लक

ऐ मातृभूमि तेरी जय हो,
सदा विजय हो  प्रत्येक भक्त तेरा,
सुख-शांति-कान्तिमय हो
- राम प्रसाद बिस्मिल

हम ख़ून की क़िस्तें तो कई दे चुके लेकिन
ऐ ख़ाक-ए-वतन क़र्ज़ अदा क्यूँ नहीं होता
- वाली आसी