लाइव टीवी

Karishma Kapoor Beauty Secret: करिश्मा कपूर की तरह ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं कच्चा दूध, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Updated Jul 29, 2022 | 06:53 IST

Karishma Kapoor Skin Care Tips: करिश्मा कपूर अपने फिगर के साथ-साथ अपने स्किन केयर रूटीन का भी पूरा ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की बजाय घरेलू नुस्खे और आसान टिप्स का इस्तेमाल करती हैं। अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद भी वे जवां नजर आती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
beauty tips care
मुख्य बातें
  • करिश्मा कपूर आज भी बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं
  • करिश्मा कपूर हर चीज का खास ध्यान देती हैं
  • करिश्मा कपूर अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं

Raw Milk Benefits: अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस को दीवाना करने वाली करिश्मा कपूर जैसी चमकती त्वचा पाने की हर कोई इच्छा रखता है। करिश्मा कपूर आज भी बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। उनके फैशन सेंस व खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। अपने फिगर से लेकर खूबसूरत स्किन तक करिश्मा कपूर हर चीज का खास ध्यान देती हैं। करिश्मा कपूर अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वह महंगे महंगे प्रोडक्ट की बजाए अपने ब्यूटी रूटीन में प्राकृतिक व घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। अगर आप भी करिश्मा कपूर जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो यह घरेलू उपाय जरूर अपनाएं।

Also Read- Monsoon Travelling Place: अगर आपको भी लेना है मानसून का मजा तो राजस्थान घूमना बिल्कुल न भूलें

कच्चे दूध के फायदे

दूध सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। वहीं कच्चा दूध स्किन के लिए काफी ज्यादा फादेमंद होता है। कच्चे दूध में लैक्टोज, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह पोषक तत्व चेहरे में निखार लाने का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल होममेड टोनर की तरह किया जा सकता है। यह स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाती है।

कच्चे दूध का कैसे करें इस्तेमाल

कच्चे दूध को लगाने के लिए सही समय रात का है। इसे रात में कॉटन की मदद से पूरे चेहरे में हल्का-हल्का लगाकर छोड़ दें और सुबह ठंडे पानी से मुंह धो लें। कच्चे दूध को स्किन में लगाने के लिए इसमें केसर भी डाल कर लगाया जा सकता है। इससे फायदा दो गुना बढ़ जाता है। केसर के साथ लगाने के लिए कच्चे दूध में केसर को भिगोकर एक से दो घंटे रख दें। उसके बाद कॉटन की मदद से इसे लगाएं।

Also Read- Cleaning Air Cooler Tips: कूलर में लगे जंग को आसानी से साफ कर देंगे ये टिप्स, आजमा कर देखें

फेस पैक के साथ लगाएं

कच्चे दूध को फेस पैक के साथ लगाने से भी कई फायदे मिलते हैं। इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में दो बड़े चम्मच कच्चा दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे गर्दन से लेकर पूरे चेहरे पर लगा लें। करीब 20 से 25 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत दिखेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।