लाइव टीवी

Shardiya Navratra 2022 Recipe: नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग लगाने व व्रत के लिए बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा

Updated Sep 15, 2022 | 20:08 IST

Shardiya Navratra 2022 Halwa Recipe: नवरात्रि के व्रत में आप सिंघाड़े के आटे का हलवा बना सकते हैं। यह सेहत व स्वाद दोनों में काफी टेस्टी होता है। इसे बनाना बेहद आसान है। नवरात्रि के दौरान नौ दिन के व्रत में ऊर्जा की कमी होती हैं। सिंघाड़े के आटे का हलवे का सेवन एनर्जी को बढ़ाने का काम करेगा।

Loading ...
सिंघाड़े के आटे का हलवा रेसिप
मुख्य बातें
  • शारदीय नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है
  • इस दौरान कुछ लोग नवरात्रि में नौ दिन का व्रत भी रखते हैं
  • व्रत के दौरान सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, हलवा आदि कई रेसिपी बनाई जाती है

Shardiya Navratra 2022 Halwa Recipe: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है और इसकी समाप्ति 5 अक्टूबर को होगी। शारदीय नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान कुछ लोग नवरात्रि में नौ दिन का व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, हलवा आदि कई रेसिपी बनाई जाती है। सिंघाड़े के आटे का भोग मां दुर्गा को भी लगाया जाता है। सिंघाड़े के आटे का हलवा हर व्रत में बनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान आप भी इस बार सिंघाड़े के आटे का हलवा ट्राई कर सकते हैं। यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसे आप कभी भी बना कर खा सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और व्रत के दौरान शरीर को भी एनर्जी देता है। अगर आप नवरात्रि में सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाना चाहते हैं तो जानिए इसकी आसान रेसिपी के बारे में।

Also Read- Recipe Tips: आलू से बने एक ही स्नेक्स खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें आलू काबली चाट, जानें रेसिपी

इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत

नवरात्रि में सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए सिंघाड़े का आटा, चीनी, पानी, घी, इलाइची पाउडर, कटे हुए बादाम व काजू के टुकड़े, किशमिश की आवश्कता होगी।

Also Read- Remedies For Ants: चीटियां भगाने के इन असरदार उपायों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने की विधि

सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में घी गर्म करें। इसके बाद सिंघाड़े का आटा डालकर धीमी आंच पर लगातर चलाते हुए भूनें। अगर इस दौरान घी कम लग रहा है तो दोबारा डाल सकते हैं। हलवे में घी की कमी नहीं होनी चाहिए। जब सिंघाड़े के आटा अच्छी तरह से भुन जाए तो गैस बंद कर दें। दूसरी तरफ एक पैन में पानी और चीनी को मिलाकर उसकी चाशनी बना लें। जब चीनी पूरी तरह से पिघल जाए तो इसे आटे में मिला लें। इस दौरान मिश्रण को लगातार चलाते रहे। अब इसमें इलाइची पाउडर मिला लें। हलवे को लगातार चलाते रहें, जब तक कि वह कड़ा हो जाए। तब घी कड़ाही की सतह पर दिखने लगे तो समझ जाएं कि आपका हलवा तैयार हो गया है। अब गैस बंद कर दें। हलवे पर ऊपर से बादाम, काजू किशमिश से सजा लें। आपका गर्मागरण हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। इस हलवे को आप नवरात्रि के व्रत में खा सकते हैं। इसे घर के सदस्यों को भी सर्व जरूर करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)