लाइव टीवी

Janmashtami 2022, Bal Krishna Images, Photos: यहां देखें लड्डू गोपाल की खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें, वॉलपेपर और स्टेटस पर लगाने के लिए करें डाउनलोड

Updated Aug 19, 2022 | 10:57 IST

Janmashtami 2022, Bal Krishna Images, Photos, Status Video: भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक जन्माष्टमी है जिसे धूमधाम से मनाया जाता है। आज यानी 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। अगर आप अपने स्टेटस या वॉलपेपर पर कृष्ण जी की फोटो लगाना चाहते हैं तो यहां देखें।

Loading ...
Bal Krishna 2022 Images And Photos (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • इस वर्ष मनाया जा रहा है श्री कृष्ण का 5249वां जन्मदिन।
  • 18 और 19 अगस्त को पड़ रही है जन्माष्टमी की तिथि।
  • वॉलपेपर और स्टेटस पर लगाएं श्रीकृष्ण की खूबसूरत तस्वीरें।

Janmashtami 2022, Bal Krishna Images, Photos, Status Video: हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण का रोहणी नक्षत्र में जन्म हुआ था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिस दिन पूरे देश में हर्षोल्लास का दृश्य देखने को मिलता है। इस दिन लोग विधि अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा जी का झूला सजाया जाता है और बाल गोपाल का श्रृंगार किया जाता है। इस दिन कृष्ण भक्त एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेजते हैं, इसके साथ लोग अपने वॉलपेपर और स्टेटस पर कान्हा की फोटो भी लगाते हैं। अगर आप भी श्री कृष्ण की तस्वीरें ढूंढ रहे हैं तो यहां देखें। 

Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes Images, Messages

कब है जन्माष्टमी 2022? (Krishna Janmashtami 2022 Date, Kab Hai Janmashtami 2022)

इस वर्ष जन्माष्टमी तिथि 18 और 19 अगस्त दोनों दिन पड़ रही है। कुछ लोग 18 अगस्त को जन्माष्टमी मना रहे हैं, वहीं कुछ लोग 19 अगस्त को श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे हैं। 

Happy Janmashtami 2022 Wishes Images, Quotes, Messages

यहां देखें श्री कृष्ण की खूबसूरत तस्वीरें (Shri Krishna Photos, Images And Pictures)

आप अपने वॉलपेपर या स्टेटस पर कृष्ण जी की माखन खाते हुए तस्वीरें लगा सकते हैं। इसके साथ बांसुरी बजाते हुए श्री कृष्ण की तस्वीरें लगाना भी शुभ माना गया है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अक्सर लोग अपने प्रोफाइल पिक्चर पर भी श्री कृष्ण की तस्वीरें लगाते हैं। प्रोफाइल पिक्चर के साथ लोग अपने स्टेटस और वॉलपेपर को भी अपडेट करके रखते हैं। 

भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी बजाना, माखन खाना, गाय और बछड़े के साथ खेलना बहुत पसंद था। ऐसे में कृष्ण जी की ऐसी तस्वीरें लगाएं जिनमें कान्हा यह सब करते हुए दिखाए गए हों। इसके साथ आप कान्हा की तस्वीरें भी लगा सकते हैं जिसमें वह राधा रानी के साथ हैं या रास रचा रहे हैं।