लाइव टीवी

Lohri Decoration At Home: लोहड़ी पर देसी तरीके से डेकोरेट करें घर, पार्टी में आने वाले मेहमान भी हो जाएंगे खुश

Updated Jan 08, 2021 | 21:02 IST

Lohri Decoration Ideas 2021: आप भी इस लोहड़ी पर पार्टी या किसी प्रोग्राम का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानें कुछ खास डेकोरेशन टिप्स। सजावट देखकर आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे...

Loading ...
Lohri Decoration Ideas
मुख्य बातें
  • पारंपरिक त्‍योहार लोहड़ी पंजाब में विशेष महत्‍व रखता है।
  • इस त्‍योहार की तैयारियां काफी दिन पहले ही शुरू हो जाती है।
  • लोहड़ी फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा एक विशेष त्योहार है। 

देशभर में 13 जनवरी को लोहड़ी का त्‍योहार मनाया जाएगा। यह त्‍योहार मकर संक्रांति से एक द‍िन पहले आता है। लोहड़ी उत्तर भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह पंजाब के लोगों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पंजाब के अलावा, यह त्योहार हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। पंजाब का यह पारंपरिक त्‍योहार उनके लिए विशेष महत्‍व रखता है। इस त्‍योहार की तैयारियां काफी दिन पहले ही शुरू हो जाती है। पंजाब का यह पारंपरिक त्‍योहार लोहड़ी फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा एक विशेष त्योहार है। 

पंजाब में यह त्योहार नए साल की शुरुआत में फसलों की कटाई के उपलक्ष्य के तौर पर मनाया जाता है। लोहड़ी के त्योहार के अवसर पर जगह-जगह अलाव जलाकर उसके आसपास भांगड़ा-गिद्धा क‍िया जाता है। यदि आप भी इस लोहड़ी पर पार्टी या किसी प्रोग्राम का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास डेकोरेशन टिप्स। ये खास लोहड़ी सजावट देखकर आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे...

बलून डेकोरेशन
आजकल हर पार्टी के लिए बैलून डेकोरेशन ज्यादा मशहूर है। आप गुब्बारे के साथ वैन्यू के मंच और गेट को सजा सकते हैं। लोहड़ी पर्व के अवसर पर फायर लुक बैलून का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि अलाव इस त्योहार की परंपरा है।

लाइट्स और फूलों का उपयोग करें
खूबसूरत सजावट के लिए लाइट्स और फूल सदाबहार सजावटी सामग्री है। आप अपनी पार्टी की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नए डिजाइन की लाइट्स और खूबसूरत खुशबू वाले फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रेडिशनल थीम कर सकते हैं ट्राय
अपनी सजावट को पारंपरिक रूप देने के लिए पंजाबी पारंपरिक चीजों जैसे पंजाबी फूड पिक्चर्स, खाली शराब की बोतलें, साइकिल, ट्रैक्टर, खटिया आदि का डेकोरेशन में उपयोग करें। ये सभी सजावट निश्चित रूप से आपके गेस्ट को इस लोकप्रिय त्यौहार लोहड़ी पर जरूर आकर्षित करेगी।

दुपट्टे और साड़ी का करें डेकोरेशन में प्रयोग
आप लोहड़ी पार्टी की सजावट के लिए दुपट्टा और साड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं। जो आपकी सजावट को कलरफुल और काफी ट्रैंडी बना देगा। ये सामान आसानी से आपको घर में ही मिल जाएगा और सजावट का आसान, सस्ता तरीका है।