लाइव टीवी

Love Horoscope Weekly: 17 अप्रैल से 23 अप्रैल का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, वृष राशि वाले पार्टनर को गिफ्ट करें खूबसूरत गुलाब

Updated Apr 17, 2022 | 06:18 IST

Love Horoscope Weekly 17 April to 23 April 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
लव राशिफल
मुख्य बातें
  • प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं।
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • शुक्र गुरु व मंगल के साथ कुंभ राशि में ही रहेंगे।

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है।गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में है।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शुक्र मंगल एक साथ कुंभ राशि में है।

love horoscope weekly 17 April to 23 April

1 मेष-  शुक्र मंगल एकादश भाव में हैं। शुक्र प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। शारीरिक आकर्षण देता है।अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।

पढ़ें- हनुमान जयंती पर अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

2 वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन इसी राशि में हैं।दशम भाव में गोचर रत शुक्र इस समय प्रेम में लाभ दे सकता है । चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा।लव पार्टनर को खूबसूरत गुलाब गिफ़्ट करें।

3 मिथुन- चन्द्रमा द्वादश है।शुक्र मंगल नवम होकर दैहिक आकर्षण देते हैं।सप्तम भाव विवाह का होता है।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है।प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है।सुखद रोमांटिक यात्रा होगी।              

4 कर्क- शुक्र इस राशि से अष्टम हैं।मङ्गल शुक्र शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें।प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें।

5 सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र  सप्तम गोचर कर रहे हैं।शुक्र व मंगल सप्तम अनुकूल फल कारक है।प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं।असत्य मत बोलें। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

6 कन्या- मंगल व शुक्र खष्ठम गोचर करके आपको रोमांटिक बना रहे हैं।खूबसूरत यात्रा  का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।इस वीक लव लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।परिवार में विवाह की बात करें।

7 तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र पँचम है। शुक्र मङ्गल के साथ है।प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का मङ्गल संग  होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।प्रेमी को खूबसूरत यात्रा कराएं।

8 वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा द्वादश शुभ व भावुक  है। प्रेम से भाग्य खिलेगा। चतुर्थ गुरु शुभ है।प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें।मीठी वाणी का प्रयोग करें।

9 धनु- शुक्र इसी राशि से तृतीय रहकर  नव जीवन का उत्कर्ष देगा। शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को डायमंड रिंग दें।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

10 मकर- शुक्र द्वितीय व शनि इसी राशि में हैं। शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है।प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत रिंग का गिफ्ट दे सकता है।रविवार को रोमांटिक यात्रा हो सकती है।

11 कुंभ - शुक्र व मंगल इसी राशि में व सूर्य तृतीय गोचर रत है।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग  गिफ्ट दें।

12 मीन- गुरु इसी राशि में व शुक्र द्वादश शुभ है। खूबसूरत पेंटिंग  प्रेमी को दें।मङ्गल व शुक्र प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा। दैहिक आकर्षण की बजाय मन का प्रेम अमर होता है।प्रेमी को गुलाब गिफ्ट करें।