लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 21 से 27 नवंबर तक का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्यार करने वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह?

Updated Nov 21, 2021 | 06:30 IST

Love Horoscope weekly 21st November to 27th November 2021: प्‍यार के मामले में देखिए सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Loading ...
21 नवंबर से 27 नवंबर 2021 तक का राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा के गोचर से तय होता है लव राशिफल का प्रभाव।
  • चंद्रमा क्रमशः सवा दो दिन में परिवर्तित करता है अपनी राशि।
  • मंगल सूर्य व केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे मौजूद।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस समय शुक्र धनु राशि में है जब कि चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। चंद्रमा क्रमशः सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। मंगल सूर्य व केतु वृश्चिक राशि में हैं।

Love Horoscope weekly Hindi : 21st October 2021 to 27th November 2021

मेष- शुक्र का नवम गोचर अनुकूल है। चन्द्रमा मन व प्रेम संलग्न है। युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें।दिल की तरंगों को रोके नहीं। प्रेम में ज्यादा लॉजिकल बातें मत करें। प्रेमी को गुलाब दें।

वृष- सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा इसी राशि में है। रूठना मनाना लगा रहेगा। आपका लव पार्टनर आपके प्रोग्रेस के लिए बहुत ही सपोर्टिंग है। बुधवार को रोमांटिक यात्रा भी होगी।

मिथुन- आप इस वीक यात्रा पर जा सकते हैं। दैहिक रूप से दूर रहेंगे लेकिन मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। वृष का स्वामी शुक्र में चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो आपसे खूबसूरत प्रेम कविताएं लिखवाएगा।

कर्क- शुक्र व चन्द्रमा प्यार का कारक ग्रह है जो रविवार को वृष राशि मे है। मंगल मंगलमय है। सुंदर संगीत व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। इस वीक सप्ताह प्रेमी संग सुखद यात्रा हो सकती है।

सिंह- प्रेम में दूर रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये ,आपका लव पार्टनर आपको बहुत ही बहुत ही प्यार करता है। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

कन्या- शुक्र का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। प्यार में रूठना मनाना लगा रहता है। प्यार के हर रास्ते पर फूल व कांटे दोनों हैं। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्यार विवाह में बदल सकता है।



तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक प्रेमी से दैहिक रुप से दूर रह सकते हैं। शुक्रवार के बाद खूबसूरत का एन्जॉय करें। लव पार्टनर को गोल्ड रिंग गिफ्ट करें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल, सूर्य व केतु के साथ वृश्चिक में है। यदि आप किसी को चाहते हैं तो इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। समय सपोर्टिंग है। प्रेमी को डायमंड रिंग दें।

धनु- इस राशि मे शुक्र का होना मंगलमय है। दो दिन प्रेम में यात्रा का है। प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

मकर- शनि इसी राशि में हैं।शुक्र का द्वादश गोचर प्यार में सफलता देगा। विवाह की बातों में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। प्रेमी को गुलाब गिफ्ट करें।

कुंभ- शुक्र प्यार में सफलता देता है। खूब घूमेंगे। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें। खबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें।

मीन- प्रेमी संग शनिवार को दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। ख़ूबसूरत गुलाबों का गुलिस्तां प्रेमी को भेंट करें। शुक्र का दशम प्रभाव प्यार में सफलता देगा। खुबसूरत लोग दिल से सुंदर होते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।