लाइव टीवी

Love Horoscope Weekly: 24 अप्रैल से 30 अप्रैल का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, मीन राशि वाले पार्टनर को गिफ्ट करें खूबसूरत रिंग

Updated Apr 24, 2022 | 06:10 IST

Love Horoscope Weekly 24 April to 30 April 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
लव राशिफल
मुख्य बातें
  • प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।
  • सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है।
  • प्यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है।गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शुक्र मंगल एक साथ कुंभ राशि में है।

love horoscope weekly 24 April to 30 April 

1 मेष-  शुक्र प्रेम विवाह में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। चन्द्रमा व शुक्र शारीरिक आकर्षण देता है।अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।प्रेमी को खूबसूरत गुलाब भेंट करें।

पढ़ें- भगवान शिव को अनादि क्यों माना गया है? ये हैं भोलेनाथ से जुड़े 18 रोचक तथ्य

2 वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन इसी राशि से भाग्यभाव में हैं।मंगल व शुक्र इस समय प्रेम में शारीरिक आकर्षण दे सकता है । चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा।लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ़्ट करें।

3 मिथुन- चन्द्रमा अष्टम है।शुक्र व गुरु प्रेम में आध्यात्मिक आकर्षण देते हैं।सप्तम भाव विवाह का होता है।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है।प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है।                    

4 कर्क - शुक्र व मङ्गल प्यार में समर्पण  देता है।दूर रह ही नहीं सकते। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें।प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें।

5 सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व मन का कारक ग्रह चन्द्रमा मंगल कर रहे हैं।शुक्र व मंगल सप्तम अनुकूल फल कारक है।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

6 कन्या- चन्द्र व शुक्र गोचर आपको रोमांटिक बना रहे हैं।खूबसूरत यात्रा  का सुख प्राप्त होगा।इस वीक लव लाइफ में बुधवार को टेंशन भी मिल सकता है।सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

7 तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र व मंगल शुभ है। शुक्र मङ्गल के साथ है।प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का मङ्गल संग होना। सुंदर हवाई सफर का एन्जॉय कर सकते हैं।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।

8 वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तृतीय शुभ व मंगल शुक्र भावुकता दे सकता  है।प्रेम से भाग्य खिलेगा। शुक्र शुभ है ,प्रेम में वाद विवाद मत करें।

9 धनु- चन्द्रमा व मंगल  नव जीवन का उत्कर्ष देगा। शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को डायमंड रिंग दें।शुक्र के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

10 मकर- शुक्र व मंगल शुभ हैं। गुरु विवाह व प्रेम में सफल करता है।प्रेम में सफलता मिलेगी।चन्द्रमा का कुम्भ गोचर मंगलवार को विवाद दे सकता है ,गुरुवार को यात्रा हो सकती है।

11 कुंभ - प्रेम में समर्पण चाहिए।।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को खूबसूरत डायमंड रिंग गिफ्ट दें।

12 मीन- शुक्र व मंगल शुभ हैं। खूबसूरत रिंग प्रेमी को दें।मङ्गल व शुक्र प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा। प्रेम अमर होता है।प्रेमी को पोएट्री बुक गिफ्ट करें।