लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 24 से 30 अक्टूबर तक का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, रोमांटिक यात्रा में जाएंगे कर्क राशिवाले

Updated Oct 24, 2021 | 07:00 IST

Love Horoscope weekly 24 October to 30 October 2021: प्‍यार के संबंध में देखिए इस सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वाले जातकों के ल‍िए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Loading ...
Love Horoscope 24th October 2021 to 30th October 2021 in Hindi
मुख्य बातें
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • शुक्र वृश्चिक में व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि में परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।

प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र वृश्चिक में व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि में परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 24th October 2021 to 30th October 2021

मेष- शुक्र अष्टम है।अपने जज्बातों को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

वृष- चन्द्रमा इसी राशि में है।शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र इस समय वृश्चिक राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत है। प्रेम सफल रहेगा।

मिथुन- चन्द्रमा मंगलवार के बाद इसी राशि में व शुक्र खष्ठम रहेगा। प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।                             

कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा व शुक्र शुभ हैं।रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। सप्ताह के अंतिम दो दिन दैहिक विरह का सामना करना पड़ सकता है।प्रेमी को डायमण्ड रिंग दें।

सिंह- सोमवार तक थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके अनुकूल है।प्रेमी को गुलाबों का गुलिस्तां दें।

कन्या- बुध इसी राशि में है।प्यार में कुछ नया होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्रेमी को गोल्ड का रिंग दें।



तुला- राशि स्वामी शुक्र द्वितीय है।आप प्रेम के मामले में इस वीक दूरियों का सामना कर सकते हैं।अपनी क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें।परिवार जन आपके सपोर्ट में हैं,विवाह की बात करें।

वृश्चिक- शुक्र इसी राशि में है।शुक्र व मंगल का मिलन दैहिक आकर्षण को बढ़ाता है।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शुक्र व चन्द्रमा सपोर्टिंग है।

धनु- दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

मकर- विवाह में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।शनि व गुरु इसी राशि में मार्गी होकर सपोर्टिंग हैं।

कुंभ- शुक्र व मंगल शुभ हैं।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों का बनाया भोजन उसी के हाथों से खाने को मिल जाय तो उससे बेहतर कोई रेस्टोरेंट तो नहीं होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।

मीन- शुक्र भाग्यभाव में है।प्रेम को विवाह  में बदलने में सफलता मिलेगी।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।