लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 26 दिसंबर से 1 जनवरी का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह?

Updated Dec 26, 2021 | 07:05 IST

Love Horoscope weekly 26th December to 1st January 2021: प्‍यार को लेकर कैसा रहेगा इस सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?

Loading ...
26 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2021 का प्रेम राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र और चन्द्रमा हैं प्रेम के कारक, इसी की दशा और दिशा से पता चलता है प्रेम राशिफल।
  • किसी कारण से यात्रा पर रहेंगे मिथुन राशियों के लोग।
  • कर्क राशि वालों को मिल सकता है प्रेमिका के हाथ के भोजन व रोमांटिक यात्रा।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये वह एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र व शनि मकर राशि में व सप्ताह के पहले दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Love Horoscope weekly Hindi : 26th December 2021 to 1st January 2022:

मेष- शनि व शुक्र गोचर प्यार के इजहार के लिए है। गुरु सपोर्टिंग है। युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें। दिल की तरंगों को रोके नहीं। प्रेम में संदेह मत करें।

वृष- राशि स्वामी शुक्र का नवम व चन्द्र का चतुर्थ गोचर अनुकूल है। रूठना मनाना लगा रहेगा। आपका लव पार्टनर बहुत ही भावुक है। शुभ यात्रा भी होगी। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें।

मिथुन- आप किसी कारण वश यदि दैहिक रूप से दूर यात्रा पर हैं तो भी मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। अष्टम शुक्र आपसे खूबसूरत प्रेम कविताएं लिखवाएगा।

कर्क - प्यार है तो सब बेहतर है। प्रेमिका के हाथ का भोजन व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।  प्रेमिका को खूबसूरत डायमंड रिंग दें।

सिंह- चन्द्रमा इसी राशि मेंह।प्यार में नाराज रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर आपका बहुत ही केयर करता है। सुगन्धित इत्र का प्रयोग प्यार को महका देता है।

कन्या- प्यार में लोगों का पहरा लगा रहता है। बड़े खूबसूरत मोड़ हैं प्यार के हर रास्ते पर। बुधवार को खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। जीवन बेहतर होगा। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

तुला- शुक्र चतुर्थ है। आप प्रेम के मामले में इस वीक कुछ ज्यादा ही लकी रह सकते हैं। शुक्रवार के बाद खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें। लव पार्टनर को डॉयमंड गिफ्ट करें।

वृश्चिक- यदि आप खूबसूरत यात्रा चाहते हैं तो मंगलवार के बाद समय सपोर्टिंग है। खूबसरत गुलाब व परफ्यूम तो गिफ्ट कर ही सकते हैं। प्रेमकथा को डायरी में लिखते रहें। शुक्र तृतीय शुभ है।

धनु- गुरु का कुंभ व शुक्र का मकर में होना तथा चन्द्रमा का सिंह गोचर दो दिन थोड़ा प्रतिकूल है। प्यार में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को गुलाब गिफ्ट दें।

मकर- शनि व शुक्र एकसाथ इसी राशि में हैं। शुक्र लव मैरिज में सफलता देगा। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। प्रेमी संग शनिवार को रोमांटिक यात्रा होगी।

कुंभ - गुरु इसी राशि में है। शुक्र प्यार की भी हद कर देता है। खूब घूमेंगे। प्रेमी को डायमंड ज्वेलरी गिफ्ट करें। प्रेम गीत का आनन्द लेंगे। कलम को रोमांटिक गीत लिखने दें। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

मीन- प्रेम विवाह के मार्ग में सफलता मिलेगी। शुक्रवार को दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। ख़ूबसूरत गुलाबों का गुलिस्तां प्रेमी को भेंट करें। एकादश शुक्र शुभ है।