लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक का प्रेम राश‍िफल, मेष वाले प्रेम में न रखें कोई भी शर्त

Updated Sep 26, 2021 | 06:30 IST

Love Horoscope weekly 26 september to 2 October 2021: प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
Love Horoscope 26 September to 2 October 2021
मुख्य बातें
  • प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं।
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • इस सप्ताह शुक्र तुला व सप्ताह के प्रथम दिवस चन्द्रमा वृष राशि में है।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है।

प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र तुला व सप्ताह के प्रथम दिवस चन्द्रमा वृष राशि में है।वृष व तुला दोनों का स्वामी शुक्र है।यह सप्ताह प्रेम व रोमांस का है।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 26th September 2021  to 2 October 2021

मेष- शुक्र  प्रेम में फिजिकल अट्रैक्शन देगा।चन्द्रमा  अनुकूल है। मंगल सपोर्टिंग है। युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें।दिल की तरंगों को रोके नहीं।प्रेम में कोई शर्त मत रखें।

वृष- शुक्र सप्ताह के प्रथम दिन इसी राशि में है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल है।रूठना मनाना लगा रहेगा।आपका लव पार्टनर बहुत ही रोमांटिक है।शुभ यात्रा भी होगी। प्रेमी को गोल्ड ज्वेलरी दें।

मिथुन- शुक्र  दैहिक आकर्षण देता है।  मन हर पल प्रेमी के पास ही रहेगा।वृष का चन्द्रमा आपसे खूबसूरत प्रेम कविताएं लिखवाएगा। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

कर्क- चन्द्रमा एकादश है।प्यार है तो सब जायज है।सुंदर संगीत व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए ।इस वीक सप्ताह के अंतिम दो दिन धन की प्राप्ति भी करेंगे।

सिंह- दैहिक रूप से दूर रहकर थोड़ा बहुत परेशान रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर बहुत ही केयर करता है। प्रेमी को गोल्ड रिंग गिफ्ट करें।

कन्या- द्वादश शुक्र बहुत शुभ है।प्यार में रूठना मनाना लगा रहता है। बड़े खूबसूरत मोड़ हैं प्यार के हर रास्ते पर। लव में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।जीवन बेहतर होगा।लव पार्टनर के गुस्से को छुपा प्यार  समझ कर ही बिहैव करें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र इस वीक इसी राशि में ही रहेंगे।आप प्रेम के मामले में इस वीक बहुत लकी रह सकते हैं। बुधवार के बाद खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें।लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग भेंट करें।

वृश्चिक- मंगल व शुक्र अनुकूल है।यदि आप किसी को चाहते हैं तो इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।समय सपोर्टिंग है । प्रेमी को खूबसूरत गोल्ड रिंग गिफ्ट करें।

धनु- शुक्र का तुला गोचर  इस राशि के लिए मध्यम है। प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को डायमण्ड रिंग गिफ्ट करें।

मकर- शनि व गुरु इसी राशि में हैं।शुक्र का दशम गोचर प्रेम कहानी मे एक खूबसूरत अध्याय देगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। 

कुंभ- शुक्र का भाग्य भाव में गोचर प्रेमी द्वारा कोई उन्नति पूर्वक सफलता देगा।शुक्र प्यार की भी हद कर देता है।खूब घूमेंगे।लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।असत्य मत बोलें।

मीन-अष्टम शुक्र व सप्तम सूर्य प्रेम को विवाह में परिणीत करने में सफलता देगा।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्यार की लकीरें भाग्योदय भी करवा सकती हैं।प्रेमी को  सहृदय गोल्ड रिंग गिफ्ट करें।