लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 28 नवंबर से 4 दिसंबर का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्यार करने वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह?

Updated Nov 28, 2021 | 06:24 IST

Love Horoscope weekly 28th November to 4th December 2021: प्‍यार के मामले में देखिए सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Loading ...
28 नवंबर से 4 दिसंबर 2021 तक का राशिफल (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • शुक्र और चन्द्रमा के गोचर से तय होता है प्रेम राशिफल।
  • शुक्र करता है प्रेम में आकर्षण की वृद्धि।
  • सवा दो दिन में चन्द्रमा परिवर्तित करता है अपनी राशि।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शुक्र गुरु प्रधान धनु राशि में है।

Love Horoscope weekly Hindi : 28th November to 4th December 2021

मेष- शुक्र भाग्यभाव में व चन्द्रमा पँचम है। शुक्र प्रेम में रोमांटिक अंदाज देता है। शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र इस समय  प्रेम में उत्कर्ष देगा। चन्द्रमा सिंह में है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ़्ट करें।

मिथुन- चन्द्रमा तृतीय है।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। सुखद लव लाइफ होगी।

कर्क- शुक्र इस राशि से खष्ठम हैं। शुक्र व चन्द्रमा शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें। क्रोध को नियंत्रण में रखें।

सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र  व  इस राशि मे चन्द्रमा आपके प्रेम में अनुकूल फल कारक है। प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं। असत्य मत बोलें। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

कन्या- प्रेम जीवन का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। मंगलवार के बाद प्यार में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। परिवार में विवाह की बात करें।



तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र तृतीय है।प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का तृतीय होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा दशम है। प्रेम से भाग्य खिलेगा। द्वितीय शुक्र शुभ है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें।

धनु- शुक्र इसी राशि में प्यार में एक नव जीवन का उत्कर्ष देगा। शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें। चन्द्रमा के बीज मंत्र को पढ़ें।

मकर- गुरु द्वितीय व शनि इसी राशि में है। द्वादश शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत रिंग का गिफ्ट दे सकता है।

कुंभ- गुरु इसी राशि में व शुक्र एकादश गोचर रत है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट दें।

मीन- गुरु द्वादश व शुक्र दशम है। खूबसूरत पेंटिंग जिसमें हरे भरे पेड़ों के बीच विहंगों के चित्र बने हों, उसे प्रेमी को दें। शुक्र व बुध प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा।