लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 3 से 9 अक्टूबर तक का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, भाग्यशाली रहेंगे तुला राशि के लोग

Updated Oct 03, 2021 | 06:15 IST

Love Horoscope weekly 3 October to 9 October 2021: प्‍यार के संबंध में देखिए इस सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वाले जातकों के ल‍िए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Loading ...
Love Horoscope 3rd October 2021 to 9th October 2021 in Hindi
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिवस सिंह राशि में है चन्द्रमा।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन एक ही राशि में रहकर फिर करता है परिवर्तन।
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही तय होता है प्रेम राशिफल।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र बुध के साथ अपनी ही राशि तुला में है। सप्ताह के प्रथम दिवस चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन एक ही राशि में रहकर फिर राशि परिवर्तन करते हैं।

Love Horoscope weekly Hindi : 3rd October 2021 to 9th October 2021

मेष- युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें। दिल की तरंगों को रोके नहीं। प्रेम की अविरल एहसास को होठों तक पहुंचने दें।शुक्र का सप्तम गोचर शुभ है।

वृष- रूठना व मनाना लगा रहेगा। आपका लव पार्टनर खबसूरत सफर कराएगा। सुगन्धित इत्र व खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें।

मिथुन- प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर इस वीक और निखरेगी। आप प्रेम को विवाह तक पहुचाने में सफल रहेंगे।

कर्क- सुंदर संगीत व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। इस सप्ताह प्रेमी आपसे दूर रह सकता है।

सिंह- सूर्य द्वितीय शुभ है। थोड़ा बहुत लड़ सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिए। प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।

कन्या- प्यार में जरा संभल के बड़े मोड़ हैं हर रास्ते पर। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। जीवन बेहतर होगा। मंगल व सूर्य इसी राशि में हैं। क्रोध मत करें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र बुध के साथ इसी राशि में है। आप प्रेम के मामले में इस वीक लकी हैं। खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें।

वृश्चिक- केतु इसी राशि में है। शुक्र का द्वादश गोचर शुभ है। जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। समय सपोर्टिंग है।

धनु- गुरु व शनि द्वितीय हैं। प्रेम में विरह का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

मकर- गुरु व शनि इस राशि में रहर प्रेम में सफलता देंगे। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है।

कुंभ- आशिकी की भी हद होती है। खूब घूमेंगे। लाइफ का आनन्द लेंगे।शुक्र भाग्य भाव में शुभ फल देगा।

मीन- गुरु एकादश है। प्रेम में सफलता मिलेगी। दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।