लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्यार करने वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

Updated Oct 31, 2021 | 06:30 IST

Love Horoscope weekly 31 October to 6 November 2021: प्‍यार के बारे में देखिए इस सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ि के प्यार करने वाले जातकों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2021 तक का राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर लिखा जाता है प्रेम राशिफल।
  • शुक्र धनु में व सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में मौजूद।
  • आपको एक नव जीवन देंगे प्रेम के अविरल प्रवाह।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।

शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र धनु में व सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन एक ही राशि में रहते हैं।

Love Horoscope weekly Hindi : 31st October 2021 to 6th November 2021

मेष- शुक्र भाग्यभाव में शुभ है। अपने जज्बातों को रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र इस समय गुरु प्रधान धनु राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है। आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत है। प्रेमी को खूबसूरत गोल्ड रिंग दें।

मिथुन- शुक्र सप्तम है। प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।

कर्क- प्रेमी संग रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। सप्ताह के अंतिम दो दिन दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- पंचम शुक्र शुभ है। सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके अनुकूल है। प्रेमी को खूबसूरत सफर कराएं।

कन्या- बुध इसी राशि में व शुक्र चतुर्थ है। प्यार में कुछ नया होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। विवाह के लिए खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।



तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र तृतीय गोचर रत है। आप प्रेम के मामले में इस वीक दूरियों का सामना कर सकते हैं।अपनी क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें। परिवार आपके सपोर्ट में है।

वृश्चिक- शुक्र द्वितीय है। जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। चन्द्रमा व मंगल सपोर्टिंग है। प्रेम में तनाव नहीं होता।

धनु- शुक्र इस समय इसी राशि में है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें।

मकर- गुरु की इस राशि में उपस्थिति से जॉब में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ- शुक्र एकादश है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों का बनाया भोजन उसी के हाथों से खाने को मिल जाय तो उससे बेहतर कोई रेस्टोरेंट तो नहीं होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।

मीन- लव का इजहार करने में सफलता मिलेगी। प्रेमी संग दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।