लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 09 से 15 जनवरी का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

Updated Jan 09, 2022 | 06:21 IST

Love Horoscope weekly 9th January to 15th January 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 2022 के अगले 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा इस साल का पहला सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
9 जनवरी से 15 जनवरी 2022 का प्रेम राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र और चन्द्रमा के गोचर से तय होता है प्रेम राशिफल।
  • प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण की जगह होता है दो मन का स्वरूप।
  • यहां जानिए आगामी सप्ताह के सभी राशि के प्रेम राशिफल।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।

शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शुक्र व सूर्य एकसाथ धनु राशि में है। प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Love Horoscope weekly Hindi : 9th January to 15th January 2022

मेष- शुक्र सूर्य नवम व चन्द्रमा द्वादश है। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। मंगल व शुक्र दैहिक आकर्षण देता है। अपने आप को ज्यादा यात्रा से रोकें। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है व सूर्य के साथ अष्टम भाव में गोचर रत प्रेम में थोड़ा तनाव देगा। चन्द्रमा लाभ भाव में है। चन्द्रमा व का प्रभाव रोमांटिक अंदाज देगा। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ़्ट करें।

मिथुन- चन्द्रमा दशम है।शुक्र सप्तम छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त कर चुका है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। शनिवार को प्रेमी संग सुखद रोमांटिक यात्रा हो सकती है।

कर्क - शुक्र व सूर्य इस राशि से खष्ठम हैं। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम में मानसिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें। प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें।

सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र इस समय पँचम व शनि खष्ठम हैं। मीन का चन्द्रमा अनुकूल फल कारक है। प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं। असत्य मत बोलें। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

कन्या- बुध व शुक्र खूबसूरत सफर का सुख देगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। कम्बल दान करें।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र सूर्य के साथ तृतीय है। प्रेम में आकर्षण है शुक्र का धनु गोचर होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर रोमांटिक यात्रा के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा पँचम  है। द्वितीय शुक्र शुभ है। मीठी वाणी का प्रयोग करें। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

धनु- शुक्र व सूर्य इसी राशि में होकर प्रेम जीवन में उत्कर्ष देंगे। मंगल व शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें। शुक्र के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

मकर- शनि इसी राशि में है। शुक्र द्वादश बहुत ही शुभ होता है। मंगल व शुक्र विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत रिंग का गिफ्ट दे सकता है। रोमांटिक यात्रा हो सकती है।

कुंभ - गुरु इसी राशि में व शुक्र एकादश गोचर रत है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। प्रेमी को खूबसूरत डायमण्ड रिंग गिफ्ट दें।

मीन- गुरु द्वादश व शुक्र सूर्य दशम अर्थात कर्म भाव में हैं। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें। शुक्र व गुरु का गोचर प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा। दैहिक आकर्षण की बजाय मन का प्रेम अमर होता है। कम्बल दान करें।