लाइव टीवी

Machar bhagane ke upay : जानें मच्‍छरों को भगाने के 9 आसान तरीके, चैन की नींद के ल‍िए आज से ही आजमाएं

Updated Mar 03, 2021 | 10:21 IST

मच्छरों से मलेरिया, चिकनगुनिया, पीला बुखार, डेंगू जैसी बीमारियों के होने का खतरा होता है। यदि आप मच्छर से बचना चाहते है, तो 9 घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं।

Loading ...
how to keep mosquitoes away
मुख्य बातें
  • मच्छर के काटने से हर साल हमारे देश में करोड़ों लोग प्रभावित होते है
  • मादा मच्छर के काटने से चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं
  • यदि आपको स्किन संबंधित कोई भी समस्या हो, तो लोशन को बॉडी पर लगाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर ले

मच्छर के काटने से अनेकों प्रकार की खतरनाक बीमारियां उत्पन्न होती हैं। यह अक्सर अंधेरे स्थान, जल वाले स्थान या हरे पेड़ पौधे पर ज्यादा पाए जाते हैं। मच्छर की दो प्रजातियां होती है. नर और मादा। नर मच्छर पेड़ पौधे पर अधिक पाए जाते है। लेकिन इसके विपरीत मादा मच्छर इंसानों का खून चुस्ती है। मादा मच्छर के काटने से मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां होती है। यह बीमारियां इतनी खतरनाक होती है कि इंसानों की जान तक ले लेती है। ऐसे में यदि आप अपने आप को मच्छरों से सुरक्षित रखना चाहते है, तो इन घरेलू नुस्खे को जरूर अपनाएं। यकीन मानिए यह घरेलू नुस्खा मच्छरों को घर में निकालने में बिल्कुल मदद करेगा। तो आइए जाने घर से मच्छरों को दूर करने का 9 घरेलू नुस्खा कौन-कौन सा हैं।

मच्‍छर भगाने के तरीके 

1. आप यदि आप मच्छर को भगाने वाले क्रीम अपने शरीर पर लगा ले, तो यह लोशन मच्छरों को आप तक बिल्कुल पहुंचने नहीं देगा और आप मच्छरों से होने वाले खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।

2. यदि आप मच्छर को भगाने वाले लिक्विड का स्प्रे घरों में करें या मच्छर को भगाने वाली अगरबत्ती का इस्तेमाल जलाकर करें, तो इससे आपके घर में एक भी मच्छर प्रवेश नहीं कर पाएंगा।

3. यदि आप अपने शरीर पर टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें, तो इससे आपका शरीर मच्छरों से सुरक्षित रह पाएगा और आप उनसे होने वाले खतरनाक बीमारियों से बच पाएंगे।

4. आप यदि आप अपने शरीर पर नारियल का तेल, लौंग का तेल, नीलगिरी का तेल, तुलसी के पत्तियों का रस, नीम का तेल, पुदीने के पत्ते का रस या लहसुन का रस लगा ले या उसके रस का चारों तरफ छिड़काव कर दे, तो मच्छर उनकी महक से घर से दूर भाग जाते है।

5. यदि आप अपने घर में कपूर या नीलगिरी का तेल जलाएं, तो उससे निकलने वाला धुआं घर के सभी मच्छरों को दूर भगाने में मदद कर सकता है।

6. यदि आप रात में सोते समय या कहीं बाहर निकलते समय फुल शर्ट और ढीला पैंट पहने, तो आप खतरनाक मच्छरों से बच सकते हैं।

7. यदि आप सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, तो आप मच्छरों के काटने से बच सकते है।

8. यदि आप शाम के समय घर की खिड़कियां और दरवाजे को बंद करके रखे, तो इससे बाहरी मच्छर आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाएगा और आप उनसे सुरक्षित रह सकते है।

9. यदि आप अपने घर में पानी वाले स्थान को हमेशा सूखा रखें, तो आपके घर में मच्छर नहीं उत्पन्न होंगे।