लाइव टीवी

Mahashivratri Rangoli Designs 2022: रंगोली बनाकर अपने घर को करें पवित्र, देखें ट्रेंडिंग डिजाइंस 

Updated Feb 28, 2022 | 19:02 IST

Mahashivratri Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: किसी भी पर्व के दौरान रंगोली घर की रौनक बढ़ा देती है। कहा जाता है कि किसी भी पर्व-त्योहार के दौरान घर में रंगोली बनाने से पवित्रता आती है। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां एक से बढ़कर एक डिजाइंस दिए गए हैं।

Loading ...
Mahashivratri 2022 Rangoli Designs (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • 01 मार्च को इस वर्ष पड़ रही है महाशिवरात्रि।
  • महाशिवरात्रि पर है भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान।
  • इस पवित्र तिथि पर अपने घर में जरूर बनाएं रंगोली।

Mahashivratri Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: देवों के देव महादेव की आराधना की तिथि महाशिवरात्रि (Mahashivratri) हिंदू धर्म के अनुसार बहुत शुभ मानी गई है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि अनुसार पूजा करने से जीवन हमेशा खुशहाल रहता है तथा हर तरह की परेशानियां दूर रहती हैं। वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि 1 मार्च के दिन पड़ रही है (Mahashivratri 2022 Date)। ऐसे में लोग अपने घरों में रंगोली बनाते हैं और घर को सजाते हैं। रंगोली ना ही सिर्फ देवों को पसंद है बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता भी लाती है। घर की शोभा बढ़ाने के साथ रंगोली शुभता का प्रतीक है। यहां देखें महाशिवरात्रि के दिन घर में रंगोली बनाने के लिए ट्रेंडिंग डिजाइंस।

फूल से बनाएं रंगोली

महाशिवरात्रि के दिन अगर आप अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं और आपके पास रंग नहीं हैं तो आप फूलों की मदद से भी रंगोली बना सकते हैं। यह रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले किसी एक फूल की मदद से जमीन पर शिवलिंग का आकार बनाएं। उसके बाद दूसरे फूल की पंखुड़ियों को आकार के अंदर भर दें। अब शिवलिंग के बीच में एक फूल रख दें और उसके आसपास बेलपत्र रख दें। 

Also Read: Maha Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: महाश‍िवरात्र‍ि पर कैसे करें श‍िव पूजा, देखें मुहूर्त व सामग्री ल‍िस्‍ट

सिंपल रंगोली डिजाइन 

महाशिवरात्रि के दिन अगर आप सिंपल रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो रंगों की मदद से आप सिंपल रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले बीच में फूल का डिजाइन बनाएं और उसके आसपास छोटे-छोटे फूल बना दें। 

मोर और शिवलिंग का डिजाइन

महाशिवरात्रि के दिन आप अलग-अलग डिजाइन को मिलाकर एक खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से आप आईडिया ले सकते हैं जिसमें मोर के साथ शंख और शिवलिंग का डिजाइन भी बनाया गया है। इसके साथ आप इस रंगोली को दीयों के साथ भी सजा सकते हैं।

Also Read: Mahashivratri Ke Upay: महाश‍िवरात्र‍ि के उपाय, जानें वो टोटके जो द‍िला सकते हैं भोलेनाथ की कृपा

रंगों से बनाएं शिव जी

अगर आप शिवलिंग से हटकर कुछ अलग रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो इस दिन रंगों की मदद से शिव जी बनाएं। उसके बाद इस डिजाइन के आसपास आउटलाइन बना दें। महाशिवरात्रि के लिए यह रंगोली डिजाइन बेस्ट है।

नाग और शिवलिंग

इस दिन अगर आप कुछ खास रंगोली बनाना चाहते हैं तो पहले शिवलिंग बनाएं और इस शिवलिंग के पास सांप का डिजाइन भी बना दें। सांप का डिजाइन इस तरह से बनाएं जैसे लगे की सांप शिवलिंग से लिपटा हुआ है।