लाइव टीवी

Mangalsutra Design: शादी के लिए चुनना चाहती हैं मंगलसूत्र, मौनी रॉय से लेकर अनुष्का रंजन तक के ट्रेंडी मंगलसूत्र से लें आइडिया

Updated Mar 02, 2022 | 15:09 IST

Mangalsutra Design: शादी में लड़कियों के लिए बाकी ज्वेलरी से भी ज्यादा खास उनका मंगलसूत्र होता है. ऐसे में हमेशा ही होने वाली दुल्हन कुछ अलग हटके मंगलसूत्र डिजाइन को ट्राई करना चाहती हैं.अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो इन एक्ट्रेस के मंगलसूत्र डिजाइन से लें इंस्पिरेशन.

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mangalsutras
मुख्य बातें
  • भारी मंगलसूत्र के लिए अनुष्का रंजन से लें आइडिया
  • श्रद्धा आर्या जैसा मंगलसूत्र हर आउटफिट पर कर सकती हैं कैरी
  • पत्रलेखा का रॉयल बंगाल मंगलसूत्र है ट्रेंडी

Mangalsutra Design: शादी हर लड़की के लिए बहुत खास होती है, और हर लड़की अपनी शादी में सबसे अलग और सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है। सबसे अलग दिखने के लिए वो खूबसूरत लहंगे डिजाइनर ज्वेलरी को अलग-अलग तरह से एक्सपेरिमेंट करके कैरी करती है। ज्वेलरी की बात करें तो मंगलसूत्र की भी अहम भूमिका होती है. ऐसे में हर दुल्हन अपनी शादी में सबसे अलग मंगलसूत्र पहना चाहती है। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं और अपनी शादी में सबसे अलग और ट्रेंडी लुक का मंगलसूत्र कैरी करना चाहती है, तो इन सेलिब्रिटीज के मंगलसूत्र से आइडिया ले सकती है।

अनुष्का रंजन
आलिया भट्ट की दोस्त अनुष्का रंजन की हाल ही में शादी हुई है। अनुष्का रंजन ने अपनी शादी में लाल और गुलाबी रंग का लहंगा नहीं बल्कि लैवंडर शेड का लहंगा पहना था।अपने लुक को और भी सुंदर बनाने के लिए अनुष्का ने डायमंड का चोकर नेकलेस और हैवी इयररिंग्स पहने थे। अनुष्का रंजन को काले मोती और सोने से बना भारी मंगलसूत्र पहनाया गया था जो उनके लुक के साथ कंट्रास्ट कर रहा था। 

ये भी पढ़ें: मांग में सिंदूर, बनारसी साड़ी इस लुक में करिश्मा तन्ना ने किया गृह प्रवेश, आलता लगे पैरों के साथ ससुराल में रखे शुभ कदम 

श्रद्धा आर्या
श्रद्धा आर्या के वेडिंग लुक की अगर बात करें तो उन्होंने हेवी  ज्वैलरी कैरी की थी लेकिन वही उनका मंगलसूत्र लाइटवेट का था। श्रद्धा आर्य का मंगलसूत्र काले मोती और गोल्ड बीड्स वाला था। इस मंगलसूत्र को आप हर ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न ।

पत्रलेखा
पत्रलेखा ने रॉयल बंगाल मंगलसूत्र पहना था। यह मंगलसुत्र सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। इसे गोमेद और मोतियों से बनाया गया था। इसमें 18 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया गया था। इस मंगलसूत्र की कीमत 1 लाख 65 हजार बताई जा रही है।

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना की हाल ही में शादी हुई है। करिश्मा तन्ना स्टनिंग ब्राइड लग रही थी उनके लुक से जुड़ी हर चीज परफेक्ट लग रही थी जिसमें उनका मंगलसूत्र भी शामिल किया जा सकता है। करिश्मा तन्ना ने शॉर्ट लेंथ मंगलसूत्र को चुना। इस मंगलसूत्र की बीड्स भी माइक्रो साइज की चुनी गई थीं. इसकी डोरी में काले और सोने के मोती पिरोए गए थे। इसके साथ बीच में सिंगल पेंडेंट रखा गया था। इसमें मिडिल में बड़ा हीरा लगा था, वहीं उसके आसपास छोटे साइज के डायमंड्स लगाए गए थे। ये उसे बेहद प्रिटी लुक दे रहे थे। पेंडेंट का बेस गोल्ड का था। ये डीटेल्स इस अट्रैक्टिव मंगलसूत्र को ईजी टू वेअर ऐंड कैरी बना रही थी।

ये भी पढ़ें: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने लिए सात फेरे, शादी के लिए नागिन की एक्ट्रेस ने चुना साउथ इंडियन दुल्हन लुक

मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपने वेडिंग लुक में कोई भी एक्सपेरिमेंट नहीं किया था। उनका वेडिंग लुक बहुत पारंपरिक था। मॉडर्न डे वूमेन होने के बावजूद भी मौनी रॉय ने परंपरा का पूरा ख्याल रखा और अपना मंगलसूत्र भी बहुत सिंपल रखा। एक्ट्रेस ने पारंपरिक सोने से बना मंगलसूत्र पहना। पीले धागे का मंगलसूत्र दक्षिण भारत में होने वाली शादियों में पहना जाता है। इसमें बीच में सोने से बना पेंडेंट है। इस पेंडेंट को बाद में काले मोतियों या फिर सिर्फ सोने से बनी चेन में पिरोया जा सकता है। मोनी रॉय ने दक्षिणी भारत के परंपरा को फॉलो करते हुए टेंपल ज्वेलरी पहनी है। इनमें भगवान की तस्वीरें उकारी जाती है।