लाइव टीवी

Karva Chauth 2022: करवाचौथ पर सुहागिनों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए इस रंग के कपड़े, होता है अशुभ

Updated Apr 06, 2023 | 13:24 IST

Karva Chauth 2022: सुहागिन महिलाओं को करवाचौथ के दिन कुछ रंग के वस्त्रों को नहीं पहनना चाहिए, जिसमें काला, सफेद और भूरा रंग शामिल होता है। सुहागिनों के लिए लाल, गुलाबी और पीले, हरे रंग को शुभ बताया गया है।

Loading ...
Karva Chauth 2022
मुख्य बातें
  • सुहागिनों को कुछ रंग़ों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए
  • करवाचौथ पर काला, सफेद और भूरे रंगों को धारण करने के लिए मनाही
  • हिंदू धर्म में लाल, गुलाबी, पीले और हरे रंगों माना गया है शुभ

Karva Chauth 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ का त्यौहार 13 अक्टूबर को पड़ने वाला है। सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत विशेष महत्व रखता है। इस उपवास के दौरान सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। ‌इसे रखने वाली हर औरत को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन पत्नियां रात के समय चांद के दीदार के बाद ही अपने निर्जला व्रत को खोलती हैं। लेकिन केवल व्रत रख लेने से ही अच्छे फल नहीं मिलते बल्कि इस उपवास के लिए कई अलग-अलग नियम भी बनाए गए हैं, जिन्हें नहीं अपनाने पर दुष्परिणामों को भी भुगतना पड़ता है। कहते हैं कि सुहागिन औरतों को करवा चौथ के व्रत में कुछ रंगों को धारण नहीं करना चाहिए ऐसा करना शुभ माना गया है। 

Also Read- http://Shardiya Navratri 2022 Dandiya Dress: डांडिया नाइट के लिए ट्राई करें कुछ अलग, आपके लुक में लगा देंगे चार चांद

भूरा रंग

भूरा रंग इन दिनों काफी चलन में है और महिलाएं इस रंग को खूब पहन रही हैं। ‌साड़ी-सूट हो या फिर वेस्टर्न कपड़े। ये सभी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन करवा चौथ में इस रंग के कपड़ों को पहनने के लिए मनाही की गई है। कहा जाता है कि इस रंग को पहनने से राहु-केतु का बुरा प्रभाव पहनने वाले की जिंदगी पर पड़ता है। 

काला रंग

आजकल महिलाएं काले रंग को भी रॉयल और रिच लुक के लिए पहनना पसंद करती हैं।  वहीं करवा चौथ के त्योहार के दिन इस रंग को पहनना अशुभ बताया गया है। इस रंग को किसी भी त्यौहार में पहनने के लिए मना किया जाता है। करवा चौथ के दिन काले रंग का मंगलसूत्र, आई लाइनर काजल के अलावा किसी भी काले चीज को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

Also Read- http://Lips Care Tips: प्रियंका चोपड़ा की तरह आप भी पाना चाहती हैं गुलाबी होंठ तो घर पर ही तैयार करें लिप बाम

सफेद रंग के वस्त्र

हिंदू धर्म में सुहागिनों को सफेद रंग धारण करने के लिए शख्त मना किया जाता है। सनातन धर्म में इस रंग को अशुभ माना गया है। वैसे तो यह रंग शांति का प्रतीक है लेकिन किसी भी सुहागिन महिलाओं को इस रंग को पहनने से मना किया जाता है। इसलिए जो महिलाएं विधवा हो जाती हैं। उन्हें केवल यही रंग या फीके रंग पहनने के लिए कहा जाता है।

ये रंग पहनना है शुभ

इन तीनों रंगों को छोड़कर सुहागिन महिलाएं किसी भी रंग के कपड़ों को करवा चौथ के दिन पहन सकती हैं, जिसमें लाल, पीला और गुलाबी को सबसे शुभ बताया जाता है। अगर आप इस बार करवा चौथ के लिए कोई अच्छा रंग ढूंढ रही है तो लाल,गुलाबी, पीला, हरा और बैंगनी रंग में से किसी का भी चयन कर सकती हैँ।ये सभी रंग बेहद शुभ बताए जाते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)