लाइव टीवी

मेडिटेशन के लिए बेस्ट हैं ये ऐप्स, फोन में तुरंत करें डाउनलोड

Updated Apr 04, 2020 | 16:33 IST

Meditation Apps: इन दिनों मन को शांत रखने के लिए ज्यादातर लोग मेडिटेशन करते हैं। लोगों के मुताबिक इसे डेली रूटीन में शामिल करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप चाहे तो इन मेडिटेशन ऐप्स का सहारा ले सकते हैं।

Loading ...
Best meditation apps
मुख्य बातें
  • स्वस्थ जीवन जीने के लिए मेडिटेशन करना बेहद जरूरी हो गया है।
  • डेली रूटीन में मेडिटेशन की प्रैक्टिस के लिए इन ऐप्स का सहारा ले सकते हैं।
  • कई ऐसे ऐप हैं, जिसे आप फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।

देश में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद लोग सारा वक्त अब घर में बिता रहे हैं। लगातार घर में रहने की वजह से कई बार आपको घबराहट, चिड़चिड़ापन होने लगता है। ऐसे में हालात में मेडिटेशन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आपने मेडिटेशन करना शुरू किया है, लेकिन इसे करने में मुश्किलें आ रही हैं, तो आप मेडिटेशन ऐप का सहारा ले सकते हैं। इन दिनों कई ऐसे मेडिटेशन ऐप्स हैं, जिनके जरिए आप आसानी से ध्यान लगा सकते हैं।

Calm App- काल्म ऐप मन को शांत करता है। यह ऐप लोगों को विचार या क्रिएटिविटी के लिए प्रेरित करता है। इसमें मेडिटेशन की लंबाई 3- से 25 मिनट के सत्रों से अलग-अलग होती है। यदि आप अपने डेली रूटीन में इसे शामिल करना चाहते हैं ति 10 मिनट के कार्यक्रम से दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसे आप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों तरह के फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको पैसे चुकाने होंगे। जिसमें आप सात दिन का ट्रायल भी ले सकते हैं।

Smiling Mind- यह एक फ्री मेडिटेशन ऐप है, जिसे मनोवैज्ञानिकों और शिक्षकों ने मिलकर विकसित किया है। यह ऐप हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करता है। अगर आपको लॉकडाउन में घबराहट हो रही है, तो इस ऐप को जरूर डाउनलोड करें। इसे बच्चे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Insight Timer- इनसाइट टाइमर पर अधिक देर तक मेडिटेशन के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं। कई ऐसे मेडिटेशन ऐप है, जिनके लिए हमें पैसे चुकाने पड़ते हैं। लेकिन यह ऐसा ऐप हैं, जहां आप फ्री ट्रायल की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसे बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप के तहत मन को रिलैक्स कर देने वाले संगीत से आसानी से ध्यान लगा सकेंगे।

The Breathing App- ब्रीदिंग ऐप बस सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करता है। ऐसे में आप अपनी सांस को धीमा करते हुए शारीरिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा यह तनाव, चिंता और बेहतर भावनात्मक को संतुलित करता है। इससे आपकी सेहत बेहतर रहेगी और नींद अच्छी आएगी। इसे आप बिना फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना आप इस ऐप से मेडिटेशन की प्रक्रिया को रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ब्रीदिंग ऐप उन लोगों के लिए आसान और सही है जो आध्यात्मिकता में बहुत गहराई तक बिना किसी रुकावट के पहुंचना चाहते हैं। इसे आप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों तरह के फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

Headspace- यह ऐप आपने जीवन में शांति, संतुलन बनाने के लिए उपयोग करें। इसे आप सोने से पहले सुन सकते हैं। इसमें 10 नए स्लीप म्यूजिक ट्रैक्स या 16 नेचुरल साउंड ट्रैक में से किसी को भी आजमा सकते हैं। अगर आपने मेडिटेशन करना शुरू किया है, तो यह आपके लिए बेस्ट है, इसमें एनिमेशन, आर्टिकल और वीडियो के जरिए गाइड किया जाता है। इसके तहत आप मेडिटेशन प्रैक्टिस में ला सकते हैं। यह बाकी ऐप की तरह फ्री नहीं है, इसके लिए यूजर्स को चार्ज देने होंगे।