लाइव टीवी

Mehndi Designs Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज 2022 पर लगाए ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, जानें सिंपल और लेटेस्ट ट्रेंड

Updated Jul 30, 2022 | 18:23 IST

Mehndi Designs Hariyali Teej 2022: अगर आप हरियाली तीज का व्रत कर रही हैं या कोई हरियाली तीज की पार्टी में जा रही हैं तो इन मेहंदी डिजाइंस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं मेहंदी के कुछ सिंपल और खूबसूरत डिजाइन...

Loading ...
Hariyali Teej 2022 mehndi design
मुख्य बातें
  • सावन में मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
  • हरियाली तीज में मेहंदी का बहुत महत्व होता है।
  • यहां देखें मेहंदी के कुछ सिंपल डिजाइन।

Mehndi Designs for Hariyali Teej 2022: सावन के महीने में महिलाओं का हाथों में मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर पर हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022) के मौके पर जब महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं तो उसमें मेहंदी का बहुत महत्व होता है। हरियाली तीज के मौके पर हाथों में जब तक हरी-हरी मेहंदी न लगे त्योहार अधूरा रहता है। इस बार हरियाली तीज का त्यौहार 31 जुलाई को मनाया जाएगा।

अगर आप बाहर जाकर मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं तो शगुन के तौर पर मेहंदी जरूर लगाएं। घर में शगुन के तौर पर मेहंदी जरूर लगाएं। साथ ही अगर आप हरियाली तीज का व्रत कर रही हैं या अपनी सखियों के साथ कोई हरियाली तीज की पार्टी में जा रही हैं तो आप इन मेहंदी डिजाइंस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मेहंदी के कुछ सिंपल और खूबसूरत डिजाइन...

पढ़ें- Happy Hariyali Teej 2022 Wishes Images, Status

फुल हैंड मेहंदी 
इस डिजाइन में मेहंदी हथेलियों से लेकर पूरी कोहनी तक लगाई जाती है, जो तीज पर नई-नवेली दुल्हन ट्राई कर सकती हैं। ये हरी चूड़ियों के साथ आपके हाथों को और खूबसूरत दिखाती है।

अगर आपके पास टाइम की कमी है तो फटाफट बनने वाली बेल और लहरिया वाली स्टाइल मेहंदी से बना सकते हैं। अगर आप सिंपल मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस डिजाइन को कॉपी करें। इसमें हाथ काफी खाली लगेगा।

सिर्फ हाथ पर पीछे की ओर भी अरेबिक मेहंदी अच्छी लगती है। ये काफी आसान डिजाइन है जो दिखने में बहुत घना और खूबसूरत लग रहा है। आप इसे भी ट्राय कर सकते हैं।

मंडला पैटर्न मेहंदी
ये मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। हाथों और पैरों पर भी यह मंडला आर्ट डिजाइन रचने के बाद बेहद खूबसूरत लुक देता है।