लाइव टीवी

Motivational Quotes by Napoleon: कैसे करें महान और बड़ा काम, पढ़ें नेपोल‍ियन ह‍िल के ये प्रेरक व‍िचार

Updated Mar 14, 2022 | 22:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Motivational Quotes by Napoleon: अमेरिकी लेखक नेपोलियन हिल ने अपनी किताबों में दुनियाभर के लोगों को सकारात्मकता और सफलता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया है। उनके कथन युवाओं के जीवन के लिए काफी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा है कि अगर हम महान काम नहीं कर सकते तो छोटे कार्यों को महान तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
Motivational Quotes by Napoleon
मुख्य बातें
  • नेपोलियन हिल ने सकारात्मकता और सफलता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया
  • छोटी चीजें हमारे जीवन में कर सकती हैं फर्क
  • छोटी-छोटी योजनाएं बनाएं और उन्हें लिखें

Motivational Quotes by Napoleon : अमेरिकी लेखक नेपोलियन हिल ने अपनी पुस्तकों में दुनियाभर के लोगों को सकारात्मकता और सफलता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया है। युवाओं को उसका पालन करना चाहिए। उनके कथन युवाओं के जीवन के लिए काफी प्रासंगिक हैं। नेपोलियन हिल ने कहा है कि अगर हम महान काम नहीं कर सकते तो छोटे कार्यों को महान तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए। आगे जाकर हमारे कार्यों के परिणाम आज हमारे द्वारा उठाए गए छोटे-छोटे कदमों से ही तय होते हैं। छोटे कार्यों को पूरे समर्पण से और कड़ी मेहनत से करने से ही लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।

Also Read: Motivational Quotes by Oprah Winfrey: 'आज का अच्छा उपयोग करें'..., पढ़ें ओपरा विनफ्रे के ये प्रेरक व‍िचार

न भूलें छोटी चीजों की अहमियत

हम अक्सर बड़ी चीजों के पीछे चले जाते हैं और भूल जाते हैं कि छोटी चीजें कैसे हमारे जीवन में फर्क कर सकती हैं। अगर सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त करना आपका लक्ष्य है, तो सीधे फाइनल परीक्षा के बारे में न सोचें, बल्कि छोटे-छोटे टेस्ट या परीक्षाओं में बेहतर करने की कोशिश करें। सबसे कमजोर विषयों पर पहले पकड़ बनाएं और धीरे-धीरे एक-एक विषय को बेहतर करने की कोशिश करें।

तनाव को न पनपने दें

दूसरों की सफलता को देखकर परेशान न हों। साथ ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपेक्षा के तले इतना न दब जाएं कि आपको तनाव घेर ले। अपने बड़े लक्ष्यों को जितना कसकर पकड़ेंगे उतना विफलता पर तनाव बढ़ेगा और आपका मनोबल टूटेगा।

Also Read: Motivational Quotes by Abdul Kalam: आदतें बदलें तो भविष्य बदलेगा, पढ़ें अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार

छोटे कार्यों से फर्क लाएं

किसी बड़े लक्ष्य को पाने की चाह में बैठकर समय व्यर्थ न करें। खुद से पूछें कि मैं कौन से छोटे-छोटे कार्य बेहतर तरीके से कर सकता हूं। याद रखें कि आगे जाकर हमारे परिणाम आज हमारी ओर से उठाए गए छोटे कदमों से ही तय होते हैं। हर छोटी कामयाबी पर अपनी पीठ थपथपाएं और आगे बढ़ते जाएं।

योजना बनाकर आगे बढ़ें

बड़े लक्ष्यों की सफलता के बारे में ज्यादा न सोचें। छोटी-छोटी योजनाएं बनाएं और उन्हें लिखें। इससे काम में तारतम्यता बनी रहती है और आप कार्य को करते समय अपने रास्ते से नहीं भटकते। अगर आपको रोज एक नया आइडिया आएगा और आप रोज उसे अपनी योजना में शामिल करने की सोचेंगे तो भटक जाएंगे।

चुनौती से न घबराएं

चुनौती आपके मन और शरीर को लक्ष्य की दिशा में साधकर आपको उस ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। चुनौतियों से न घबराएं और डटकर उनका सामना करें। खुलकर अपनों से मदद मांगें और असफलता को डर अपने मन से निकाल दें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)