लाइव टीवी

Best Workout Tips: इन 3 एक्सरसाइज से करें दिन की शुरुआत, हमेशा रहेंगे एक्टिव और हेल्दी

Updated Jul 15, 2020 | 18:34 IST

Best indoor Exercise: कोरोना वायरस के इस मुश्किल परिस्थिति में खुद को हेल्दी रखना बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं कुछ एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करेंगे तो न सिर्फ हेल्दी रहेंगे बल्कि फिट भी नजर आएंगे।

Loading ...
इन 3 एक्सरसाइज से करें दिन की शुरुआत
मुख्य बातें
  • सेहतमंद रहने के लिए डाइट के साथ-साथ वर्कआउट भी जरूरी है।
  • रोजोना इन 3 एक्सरसाइज के जरिए करें अपनी दिन की शुरुआत।
  • इसके साथ ही शरीर में एनर्जी लेवल कम नहीं होगा।

कोरोना महामारी का यह दौर लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। इस मुश्किल परिस्थिति में हम खुद को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। वहीं इन दिनों ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। इसके अलावा लोग जरूरत का समान लेने के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। लगातार घर में रहने की वजह फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी के साथ-साथ अन्य शारीरिक परेशानियां भी शुरू हो गई हैं। 

वहीं सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डायट के साथ-साथ रेगुलर एक्सरसाइज एक प्रभावी तरीका माना जाता है। ऐसे आज कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे रोजाना करने से आप न सिर्फ फिट रह सकते हैं बल्कि कमजोरी भी महसूस नहीं होगी। साथ ही अगर आप स्वस्थ्य रहते हैं तो आपका दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है।

माउंटेन क्लाइंबर- इस एक्सरसाइज को करने से आपके कंधे और कोर के मसल्स टाइट हो जाते हैं। इसे करने के लिए इन तरीकों को अपनाएं...

  • सबसे पहले अपने शरीर को प्लैंक पोजीशन में रखें। इस दौरान ध्यान रखें कि आपके हाथ सीधे आपके कंधों से नीचे हों।
  • अपने पैरों को पीछे की तरफ पूरी तरह सीधा रखें।
  • अब अपने बाएं घुटने को छाती की तरफ ले आएं। इसके बाद वापस इस स्थान पर अपने पैर को रख दें फिर अपने दाहिने घुटने के साथ ऐसा करें। पैरों के इस स्विचिंग से एक रिपीटेशन होगी।
  • ऐसा 20 सेकंड के 3-4 सेट करें।

शोल्डर मोबिलिटी- कंधे के आसपास लचीलापन और मांसपेशियों में मजबूती लाने के लिए यह एक बेहतर एक्सरसाइज है। आप चाहे तो इसे स्टिक या फिर अन्य घरेलू चीजों की मदद से आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे कर सकते हैं...

  • इसके लिए उपयोग किए जा रहे स्किट को पकड़ें और कूल्हों के सामने रखें।
  • अपने सिर के ऊपर स्टिक को उठाएं और ऐसा करते समय ध्यान रखें कि आपके दोनों हाथ सीधा हो।
  • फिर अपने कोहनी को झुकाकर अपने सिर के पीछे स्टिक को लाएं।
  • अब इस प्रक्रिया को रिर्वस करने से यह रिपीट हो जाएगा।
  • 15-20 रिपीटेशन में करते हुए 3-4 सेट करें।

बाइसिकल क्रंच- इस एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य मांसपेशियों को मजबूत करना है। वहीं इस एक्सरसाइज के लिए आपको एक सोफे की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कैसे आप इसे कर सकते हैं।

  • इसके लिए सोफे के किनारे के करीब बैठते हुए अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखें। अपने कोर को टाइट करने के लिए ध्यान रहे कि आप स्थिति में स्थिर हो जाएं। 
  • इसके बाद अपने पैरों को बढ़ाकर फिर फर्श से उठा दें।
  • अपने धड़ को घुमाएं और अपने दाहिने घुटने को अपनी बाईं कोहनी तक और फिर अपने बाएं घुटने को अपनी दाहिनी कोहनी तक लाएं। यह एक रिपीटेशन की एक प्रक्रिया है। ऐसा तब करें जब आप थोड़ा पीछे की ओर झुके हों।
  • वहीं ऊपर की प्रक्रिया जारी रखें जैसे आप साइकिल पर पैडल मार रहे हों।
  • सुनिश्चित करें कि इस एक्सरसाइज के दौरान अपने पैरों को ऊपर उठाकर कर रखें।
  • 20 रिपीटेशन के 3-4 सेट करें।